अमेरिका की टैक्सी सेवा प्रदाता कंपनी उबर के एक ड्राइवर पर बोस्टन में अपहरण और सवारी के साथ बलात्कार करने का आरोप लगा है। यह आरोप तेजी से विस्तार कर रही उबर के लिए एक बड़ा झटका है। इससे पहले उबर के एक ड्राइवर शिव कुमार द्वारा दिल्ली में एक महिला के बलात्कार के बाद इस पर बैन लगा दिया गया था। दिल्ली की इस घटना के बाद से ही उबर का ड्राइवर शिवकुमार जेल में है।
46 वर्षीय ऐलेजैंड्रो डोन पर आरोप है कि उसने एक सुनसान जगह से एक महिला को अपनी कैब में बिठाया और फिर कैब की पिछली सीट पर उसके साथ जोर जबरदस्ती की। इस मामले पर उबर का कहना है कि डोन के पिछले रिकार्ड्स को खंगाल लिया गया है, उसने जो भी किया है वो एक घृणित अपराध है और हम इस घड़ी में पूरी तरह से पीड़िता के साथ हैं।