फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम छेड़छाड़ मामला: 11 दोषी करार, 4 बरी

Sat, 08 Dec 2012 12:49 AM IST
गुवाहाटी/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
असम में इस वर्ष जुलाई में जीएस रोड पर एक बार के बाहर हुए छेड़छाड़ के मामले में शुक्रवार को अदालत ने मुख्य आरोपी अमरज्योति कलीता समेत 11 को दोषी करार दिया, जबकि चार अन्य को बरी कर दिया।
विज्ञापन


कामरूप के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) एसपी मोइत्रा ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी अमरज्योति कलीता और 10 अन्य आरोपियों को आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी ठहराया। साथ ही सीजेएम ने लोकल टीवी चैनल के पत्रकार गौरव ज्योति नियोग, हफीजुद्दीन, दिगांता बासुमतारी और जीतूमोनी डेका को सुबूत के अभाव में बरी कर दिया।

दोषी ठहराए गए आरोपियों में कलीता के अलावा पुष्पेंद्र दास, सिकंदर बारफोर, धनराज बासफोर, नबाज्योति बरुआ, नबाज्योति डेका, दीपक देब, राबुल अली, देबा दास, रूपकांता कलीता और घनश्याम कुमार मलिक शामिल हैं। इस मामले में 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें से एक नाबालिग है।
विज्ञापन


उसके खिलाफ सुनवाई बाल अदालत करेगी।  गौरतलब है कि 9 जुलाई की रात एक बार के बाहर कुछ लोगों ने एक युवती से खुलेआम छेड़छाड़ की थी। इस घटना को एक टीवी पत्रकार ने अपने कैमरे में कैद कर लिया था। जो बाद में चैल पर प्रसारित किया गया था। साथ ही इसे यूट्यूब पर भी डाला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें