फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भाई ने की दो बहनों की हत्या

Sun, 13 Jul 2014 08:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खून के रिश्ते रामपुर में एक बार फिर तार-तार हो गए। शादी से इंकार पर युवक ने अपनी एक बहन को गोली से उड़ा दिया। बचाव में आई छोटी बहन को भी उसने नहीं बख्शा और उसे भी गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। डबल मर्डर की सूचना के बाद के बाद मौके पर आला अधिकारी पहुंचे। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने बेटे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शनिवार को दोहरे हत्याकांड की यह वारदात गंज थाना क्षेत्र के मुहल्ला घेर सैफुद्दीन खां में हुई। मुहल्ले के अमीर अहमद की दो बेटियां रौनक जहां (22) और गुड़िया (16) थीं। उनका एक बेटा भी है राजा। राजा ने ही अपनी दोनों बहनों को गोली मारकर उनको मौत के घात उतार दिया। पुलिस के मुताबिक रौनक जहां का निकाह शहर के ही मुहल्ला कलकत्ता निवासी एक युवक से तय किया गया था। इसको लेकर रौनकजहां राजी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकाह करने को रौनक नहीं थी राजी

बताया जाता है कि शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे राजा का अपनी बहन रौनक से इसी मुद्दे को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि राजा तैश में आ गया और उसने अपनी बहन रौनक को पीटना शुरू कर दिया। इस बीच राजा की पत्नी समीना जब बचाव में आई तो समीना को जीने में बंद कर दिया गया।

इसके बाद राजा ने तमंचे से पहले 22 वर्षीय रौनक को गोली मार दी। इससे वह कमरे में ही ढेर हो गई। बचाव में उसकी छोटी बहन गुड़िया आई तो राजा ने उसे भी पीटना शुरू कर दिया। बचकर जब वह दरवाजे की तरफ भागी तो उसे भी गोली मार दी। दो बहनों की हत्या के बाद आरोपी दरवाजा खोलकर फरार हो गया।

इस बीच चीखपुकार सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक साधना गोस्वामी, एएसपी देवेश पांडे, सीओ सिटी आले हसन भी मौके पर पहुंचे।  बाद में अमीर अहमद की तहरीर के आधार पर पुलिस ने राजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एसपी साधना गोस्वामी ने बताया कि रौनक का निकाह जहां तय किया गया था। उसके लिए वह राजी नहीं थी। इसी को लेकर राजा से रौनक का विवाद हुआ था। बात इतनी बढ़ी कि राजा ने रौनक को गोली मार दी। बचाव को आई छोटी बहन गुड़िया को भी मौत के घाट उतार दिया है। मामले में पिता अमीर अहमद की तहरीर पर राजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें