बिहार के भागलपुर जिले में शादी से इन्कार करने पर आरोपी ने लड़की के घर में आग लगा दी। जिससे दो बहनों की मौत हो गई जबकि तीसरी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।
यह घटना रविवार को घटी जब लड़कियों के माता-पिता गांव से दूर एक पारिवारिक आयोजन में गए हुए थे। टीओआई में छपी खबर के अनुसार सुब्बानगर गांव में रहने वाले बिमल यादव की पांच बेटियां थी। जिनमें से दो बड़ी बेटियों की शादी हो चुकी थी।
घटना के वक्त तीनों बेटियां घर में अकेले सो रही थीं आरोपी ने घर में आग लगा दी जिससे दो बहनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।