फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस पर फेसबुक कमेंट ने पहुंचाया जेल

Tue, 27 Nov 2012 12:50 AM IST
मुंबई/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल साइट फेसबुक पर किए कमेंट के बाद दो लड़कियों की गिरफ्तारी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि इसी तरह का एक और विवाद सामने आया है। फेसबुक पर कांग्रेस के खिलाफ कमेंट करने को लेकर दो लोगों का जहां 12 दिनों तक जेल की हवा खानी पड़ी, वहीं एयर इंडिया ने उन्हें नौकरी से भी निकाल दिया।
विज्ञापन


साल 2012 की शुरुआत में फेसबुक पर कांग्रेस के कुछ नेताओं के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद इंफार्मेशन एंड टेक्नॉलजी ऐक्ट के कथित दुरुपयोग मामले में केवी राव और मयंक को गिरफ्तार किया गया था। दोनों शख्स एयर इंडिया के कर्मचारी थे। पिछले साल दायर की गई शिकायत के बाद इन्हें मई महीने में गिरफ्तार किया गया था।

बेल पर बाहर आए इन दोनों लोगों ने अब जाकर चुप्पी तोड़ी है। दोनों ने फेसबुक पेज पर नेताओं के खिलाफ गुस्सा जताया था। आरोप है कि दोनों ने कांग्रेस पार्टी के चुनावी झंडे का अनादर करते हुए एक जोक शेयर किया था। एयर इंडिया के इन दोनों पूर्व कर्मचारियों ने दावा किया कि यूनियन की आपसी दुश्मनी की वजह से उनके खिलाफ साइबर सेल में शिकायत दर्ज की गई।
विज्ञापन


आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर दायर की गई शिकायत के बाद इन्हें घर से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पासपोर्ट छह महीने के लिए जब्त कर लिए गए हैं। कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे दोनों कर्मचारियों से एयर इंडिया मैनेजमेंट ने भी जल्द ही पल्ला झाड़ लिया। अब बेल पर रिहा होने के बाद दोनों को पुलिस स्टेशन और कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें