उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद के फरीदनगर कस्बे में धार्मिक स्थल से लाउडस्पीकर बंद करने को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। जमकर पथराव और फायरिंग हुई। दो सिपाहियों समेत करीब 30 से ज्यादा लोगों के पथराव में घायल हो गए।
इस दौरान गांव में अफरा-तफरी मची थी। एनएच-58 पर मोदीनगर में वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। मेरठ से आने वाले वाहन हापुड़ से निकाले जा रहे हैं।
जबकि गाजियाबाद से जाने वाले वाहन भी मोदीनगर से डायवर्ट कर हापुड़ की ओर निकाले जा रहे हैं।गांववालों ने बताया कि गांव में दोनों समुदाय के धार्मिक स्थल हैं।