फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी पर कविता का ट्वीट, मच गया घमासान

विज्ञापन
विज्ञापन
सेल्फीविदडॉटर हैशटैग पर वामपंथी नेता कविता कृष्णन के एक ट्वीट से सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है। कविता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सेल्फी शेयर करने के पहले सावधानी बरतने की सलाह दे डाली। मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात‘ में लोगों से बेटी के साथ सेल्फी खींचकर ट्विटर पर डालने की अपील की थी। उन्होंने यह भी कहा कि जो टैगलाइन उन्हें पसंद आएगी, उसे वे रीट्वीट करेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद कविता ने ट्वीट करके कहा, "#लेमडकपीएम के साथ #सेल्फीविदडॉटर शेयर करते हुए सावधान रहें। उनका बेटियों का पीछा करवाने का इतिहास रहा है।" कविता के ट्वीट पर ट्विटर पर तीखी प्रतिक्रिया हुई।
विज्ञापन

जल्द ही ट्विटर दो ख़ेमों में बंट गया

जहां कई लोगों ने कविता का समर्थन किया और उन्हें बहादुर बताया तो कई लोगों ने उनकी तीखी आलोचना की और कई ट्विटर यूज़र्स ने तो उनके ख़िलाफ़ गाली-गलौच और अभद्र शब्दों का भी इस्तेमाल किया। इसके बाद इस सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सेल्फीविदडॉटर हैशटैग के साथ अपनी बेटियों के साथ सेल्फी पोस्ट की।

कविता के ट्वीट के बाद अभिनेता आलोक नाथ ने ट्वीट करके कविता के लिए अपशब्द का प्रयोग करते हुए उन्हें जेल भेजने की माँग की। आलोक ने ट्विटर पर कविता कृष्णन को टैग करते हुए लिखा, "जेल द बिच।" इसके बाद ट्विटर पर आलोक नाथ के ट्वीट की भी तीखी आलोचना होने लगी।

दिव्या राजगोपाल(@rdivia5h) नामक यूजर ने ट्वीट किया है, "'संस्कारी' आलोक नाथ इंटरनेट पर महिलाओं से असहमत होने के कारण उन्हें गाली दे रहे हैं। क्या ज़माना आ गया है।" यूज़र एंड्रू फेमिन (‏@AndrewFemin6h) ने ट्वीट किया है, "उनके प्रिय नेता की मामूली आलोचना पर ऐसे अपशब्दों का प्रयोग शुद्ध फासीवाद है। अघोषित इमरजेंसी रास्ते में है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें