फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की तारीफों और आलोचनाओं में फंस गई कांग्रेस

Wed, 01 Oct 2014 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के समय भटकी कांग्रेस की प्रचार अभियान रणनीति अब हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव सिर पर आने के बावजूद दिशा लेती नजर नहीं आ रही है। भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरने की कांग्रेस की रणनीति नेताओं के अलग-अलग सुरों और विवादित बयानों की भेंट चढ़ रही है।
विज्ञापन


अमेरिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेगा शो को लेकर कांग्रेस में एक सुर तारीफों के पुल बांध रहा है, तो दूसरा सुर खामियों को खोजकर विरोध की आवाज बुलंद कर रहा है। दो सुरों के एक साथ छिड़ने से कांग्रेस का राग बेसुरा साबित हो रहा है।

मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका में मेगा शो को लेकर कांग्रेस के प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि प्रधानमंत्री का अमेरिका दौरा अच्छा संकेत है। उन्होंने कहा कि अगर दौरे के दौरान की गई बातें असल में हो सकें तो यह देश के लिए बेहतर होगा। उन्होंने आगे कहा, ‘मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूरी तरह सहमत हूं। आतंक को पनाह देना गलत है। आतंक पर कोई समझौता नहीं हो सकता।’ मोदी के अमेरिकी दौरे को लेकर कांग्रेस नेता शशि थरूर भी तारीफ कर चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

मोदी की तारीफ से कई कांग्रेस नेता असहज

दरअसल यह बात स्वाभाविक है कि पाकिस्तान को लेकर कूटनीतिक और अंतरराष्ट्रीय रिश्तों के चलते कांग्रेस मोदी सरकार के प्रति सकारात्मक रुख अपना रही है। मगर जिस तरह से कांग्रेस के नेता मोदी की तारीफों के पुल बांध रहे हैं, उसे लेकर कांग्रेस में कई नेता असहज हैं।

दिलचस्प बात यह है कि सिंघवी के इस बयान के बाद कांग्रेस के मीडिया, सूचना विभाग के अध्यक्ष और पार्टी महासचिव अजय माकन ने ट्वीट के जरिए मोदी सरकार को घेरा है। माकन ने कहा कि अमेरिका में मोदी के दौरे को कुछ ज्यादा ही उछाला जा रहा है। जबकि हकीकत यह है कि अमेरिका की बड़ी कंपनियों के सीईओ की मुलाकात में सिर्फ एक ही ऐसी कंपनी थी जोकि फॉर्च्यून मैगजीन की 500 कंपनियों की सूची में अव्वल आने वाली 20 कंपनियों में शामिल हैं।

माकन ने आरोप लगाया कि मोदी की टेबल पर जितनी भी कंपनियों के सीईओ थे। सभी कंपनियां पहले से भारत में निवेश कर रही हैं। कोई भी नई कंपनी शामिल नहीं थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें