फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों की दो कहानी, पढ़कर सोच में पड़ जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधनू में पत्नी को प्रेमी से फोन पर बात करते देख आवेश में आए एक युवक ने साबड़ से पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। उधर इसका पता चलने पर प्रेमी ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने हत्यारोपी पति को हिरासत में लिया है और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
विज्ञापन


महिला के मायके पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। बिधनू कुलहौली गांव का रहने वाला प्रेम नारायण जोधपुर की एक गुटखा फैक्ट्री में नौकरी करता है। घर पर पिता प्रेम नारायण शुक्ला, भाई सुधीर नारायण और बहन राधा रहती है।

प्रेम नारायण का 17 अप्रैल 2014 में घाटमपुर बरौर निवासी चंद्रशेखर तिवारी की बेटी अर्चना (25) से विवाह हुआ था। पुलिस ने बताया कि अर्चना के प्रेम प्रसंग के चलते शादी के बाद से ही दोनों के बीच अनबन बनी रहती थी।
विज्ञापन

पत्नी के सिर पर साबड़ से प्रहार कर मार डाला

31 मार्च को प्रेमनारायण जोधपुर से छुट्टी पर आया तो अगले ही दिन पत्नी अर्चना को मायके से लाया था। प्रेमनारायण ने बताया कि बुधवार रात को हमेशा की तरह फोन पर बात करने से मना किया तो झगड़ा हो गया। दोनों के बीच मारपीट इतनी बढ़ गई कि दोनों झगड़ते हुए घर के बाहर पहुंच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मारपीट के दौरान ही प्रेमनारायण ने अर्चना के सिर पर साबड़ से ताबड़तोड़ कई प्रहार कर दिए। जिससे अर्चना मौके पर ही लहूलुहान होकर बेहोश हो गई। घर में मौजूद पिता और भाई पास के एक निजी अस्पताल ले गए जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची बिधनू पुलिस ने हत्यारोपी पति प्रेम नारायण को हिरासत में लिया। गुरुवार सुबह अर्चना के पिता चंद्रशेखर तिवारी ने 2 लाख रुपए और मोटरसाइकिल की मांग का आरोप लगाते हुए बिधनू थाने में दहेज हत्या की तहरीर दे दी।

मौत की खबर मिलते ही फांसी पर झूला प्रेमी

अर्चना की मौत की खबर घाटमपुर बरौर गांव में पहुंची तो अर्चना का प्रेमी अतुल तिवारी (25) फांसी पर झूल गया। पिता अतुल तिवारी ने बेटे का शव कमरे में लटकता देखा तो घर में कोहराम मच गया।

परिजन चुपचाप अतुल का शव के अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। इसी दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्रीय साड़ चौकी में सूचना दी। सूचना मिलते ही घाटमपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

फोन पर धमकियां मिलने से आजिज था प्रेम नारायण
पुलिस को पूछताछ में प्रेम नारायण ने बताया कि पत्नी आए दिन फोन पर बात करती थी। इसका विरोध करने पर आए दिन अनजानी कॉल से धमकियां मिलनी शुरू हो गई थीं। फोन पर मिल रही धमकियों और पत्नी की हरकतों से वह ऊब चुका था।
विज्ञापन

भाभी से रिश्ता रखने को भाई का किया कत्ल

दूसरी घटना फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के बंधवा गांव की है। जहां भाभी से अवैध संबंध रहने की ख्वाहिश में छोटे भाई ने बड़े भाई का कत्ल कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक एवं मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है।

बंधवा गांव निवासी मेड़ा पाल के तीन बेटे हैं। बड़े बेटे राजू पाल (28) की शादी करीब छह साल पहले शांति देवी से हुई। इस बीच शांति देवी और राजू के छोटे भाई वीरेंद्र के बीच नाजायज संबंध हो गए। इस बात को लेकर अक्सर विवाद होता था।

बुधवार रात राजू घर से थोड़ी दूर स्थित खेत में बने नलकूप पर सोने चला गया। रात में वीरेंद्र वहां पहुंचा और तमंचे से बड़े भाई राजू को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनने पर गांव के लोग नलकूप की ओर दौड़े तो वीरेंद्र ने अफवाह उड़ा दी कि कुछ बदमाश आए थे और वे राजू को गोली मारने के बाद भाग गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। इस बीच वीरेंद्र और शांति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों टूट गए। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर देवर-भाभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें