फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सलियों के प्रेसर बम धमाके में दो जवान घायल

Sun, 04 Jan 2015 09:47 AM IST
एजेंसी/रायपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम के फटने से कोबरा बल के दो जवान घायल हो गए।
विज्ञापन


सुकमा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि शनिवार को जब 206 कोबरा फोर्स चिंतागुफा पुलिस स्टेशन की सीमा में पड़ने वाले जंगल में तलाशी अभियान में जुटी थी।

इस दौरान दो जवानों ने अनजाने में माओवादियों द्वारा बिछाए गए प्रेशर बम के ऊपर पैर रख दिया और बम फट गया। धमाके में कांस्टेबल तिलक और सीजे रेड्डी घायल हुए हैं। दोनों को हेलीकॉप्टर की मदद से इलाज के लिए रायपुर ले जाया गया है।
विज्ञापन


यह वही क्षेत्र है, जहां दिसंबर महीने में उग्रवादियों ने 14 सीआरपीएफ जवानों की हत्या की थी।
विज्ञापन

इसी जगह पर 14 जवान हो चुके हैं शहीद

सुकमा जिले के चिंतागुफा इलाके में दो दिसंबर को हुए नक्सली हमले में सीआरपीएफ के 14 जवान शहीद हो गए थे। इनमें डिप्टी कमांडेंट बीएस वर्मा और असिस्टेंट कमांडेंट राजेश कपूरिया भी शामिल थे। इसके अलावा दर्जन भर से ज्यादा जवान घायल भी हुए थे।

इसी क्षेत्र में करीब 10 दिन पहले भी सुरक्षा बलों पर हमला किया गया था, जिसमें पांच से ज्यादा जवान घायल हो गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हमले की कड़ी निंदा की थी।

इस हमले पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा था, 'सुकमा में राष्ट्र विरोधी तत्वों द्वारा किए गए क्रूर और अमानवीय हमले की निंदा के लिए शब्द काफी नहीं हैं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें