फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहाड़ जेल में कैदियों के दो गुट भिड़े, एक की मौत

Fri, 03 May 2013 10:06 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल में कैदियों के दो गुटों में खूनी झड़प होने से एक कैदी की मौत हो गई, जबकि 9 कैदी जख्मी हो गए।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह हुई इस झड़प में घायल कैदियों को डीडीयू अस्पताल के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया।

डीडीयू अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक दो घायलों की स्थिति काफी नाजुक है। एक कैदी को आईसीयू में जबकि दूसरे कैदी को सर्जरी वार्ड में भर्ती कराया गया। बाकी घायलों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

चिकित्सकों ने बताया कि कुछ कैदियों के गंभीर घाव के निशान थे। कुछ कैदियों के हाथ-पैर में भी फ्रैक्चर है। कुछ के सिर और चेहरे पर चोट हैं।

हालांकि डॉक्टरों ने इस बात से इनकार किया कि कैदियों पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया।

आईसीयू में भर्ती कैदी जावेद की मौत इलाज के दौरान शाम चार बजे के करीब हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीडीयू के पोस्टमार्टम घर में रखवा दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें