फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'फेसबुक गर्लफ्रेंड' के लिए दो नाबालिग भाई कर बैठे गलत

विज्ञापन
विज्ञापन
जयपुर में एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसमें दो सगे भाई एक ही ‘फेसबुक गर्लफ्रेंड’ से मिलने के लिए उसके बुलाए अड्डे पर पहुंचने को बेकरार हो उठे।
विज्ञापन


घर से बिना बताए दोनों निकल तो गए लेकिन बीच में ही एक होटल में धर लिए गए। खुमारी ऐसी कि इन दोनों नाबालिगों ने अपने ही घर के पच्चीस हजार रुपयों पर हाथ भी साफ कर दिया।
 
जयपुर के सिंधी कैंप थाना पुलिस ने जानकारी दी कि दोनों भाइयों को यहां स्थित एक होटल के कमरे से बुधवार को पकड़ा गया।

एक बैंक मैनेजर के दो बेटे (पंद्रह और सत्रह साल) फेसबुक के जरिए पश्चिम बंगाल की एक युवती से कई महीनों से संपर्क में थे। युवती के बुलावे पर दोनों भाई उससे मिलने गत 16 जून को घर से निकल पड़े।
विज्ञापन


दोनों ने परिजनों की गैर मौजूदगी में घर में रखे पच्चीस हजार रुपये भी चुराए। जब उनके परिजन लौटे तो दोनों को घर पर न पाकर उनके होश उड़ गए। परिजनों ने संबंधित पुलिस थाने में दोनों बेटों के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बेटे का मोबाइल फोन ट्रेस करते हुए सिंधी कैंप इलाके में स्थित एक होटल के कमरे से दोनों भाइयों को पकड़ कर परिजनों के हवाले कर दिया।

उन्होंने बताया कि दोनों भाई पश्चिम बंगाल जाने के लिए रेलवे स्टेशन गए थे, लेकिन हावड़ा जाने वाली गाड़ी अगले दिन होने के कारण उन्होंने रात होटल में बिताने का निर्णय लिया और पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें