फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहला पाकिस्तान, गर्ल्स कॉलेज के बाहर फटे बम

Thu, 18 Dec 2014 08:26 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पेशावर में हुए बर्बर आंतकवादी हमले से अभी पाकिस्तान संभला भी नहीं था कि बुधवार शाम फिर दो बम धमाकों ने लोगों को दहला दिया। बताया जाता है कि यह बम धमाके पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान शहर में हुए।
विज्ञापन


यहां भी आंतकियों का निशाना एक कालेज ही रहा, जहां गर्ल्स कालेज के बाहर एक के बाद एक दो धमाके हुए। हालांकि राहत की बात ये रही कि इन धमाकों में कोई हताहत नहीं हुआ है। दूसरी ओर धमाके होते ही कालेज में दहशत मच गई।


डर के मारे छात्राएं कक्षाओं में इधर उधर जा छिपीं। वहीं धमाकों की सूचना मिलते ही सुरक्षाबल तुरंत मौका-ए-वारदात पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। प्राथमिक जानकारी के अनुसार धमाकों में किसी भी व्यक्ति को किसी तरह की चोट नहीं पहुंची है। दूसरी ओर धमाकों के बाद पूरे शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें