फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बाप ने ही बेटियों को रख दिया गिरवी

Sun, 17 Mar 2013 12:22 AM IST
करीमनगर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश में करीमनगर जिले के मैथापुर गांव में कर्ज चुका पाने में असमर्थ एक दंपत्ति ने अपनी दो नाबालिग बेटियों को कर्जदाता के पास गिरवी रख दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने शनिवार को बताया कि दोनों लड़कियों के पिता बाबूलाल ने अपने दूर के रिश्तेदार एन जहांगीर से 34 हजार रुपये उधार लिए थे।

वह कर्ज नहीं चुका पा रहा था। अत: उसने अपनी पांच और 14 वर्ष की नाबालिग बेटियों को कुछ महीने पहले जहांगीर के पास गिरवी रख दिया। वह लड़कियों से मजदूरी करवाता था। उसने एक लड़की का यौन उत्पीड़न भी किया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कुछ ग्रामीणों ने लड़कियों के गिरवी रखे जाने के बारे में सूचित किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लड़कियों को चंगुल से मुक्त करा लिया। जहांगीर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें