फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामने आया ट्विटर का सच, होती रहेगी इस पर गंदी बात

Sun, 19 Apr 2015 08:47 AM IST
एजेंसियां/वाशिंगटन
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर होने वाला अभद्र और गंदी भाषा का 88 प्रतिशत उपयोग ट्विटर पर होने संबंधी अध्ययन के आने के बाद ट्विटर की लॉ चीफ विजया गढ़े ने स्वीकार किया कि अपनी टीम तीन गुना बढ़ाने के बावजूद इस अभद्रता को जांचने की हमारी गति अक्षम्य रूप से धीमी है।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि इस समस्या की व्यापकता और पैमाना मापने को मान्यता ही नहीं मिली थी। कुछ लोगों द्वारा ट्विटर पर इस व्यवहार के विरोध में चलाए जा रहे कैम्पेन में कहा जा रहा है कि सोशल मीडिया की यह साइट घिनौनी गालियों और अभद्रता का अड्डा बनकर रह गई है।

द वाशिंगटन पोस्ट में छपे एक लेख में सुश्री गढ़े ने कहा कि ट्विटर को इसके लिए स्थायी रूप से जांच करनी होगी, जिसमें कंपनी सफल नहीं हो पा रही है। उन्होंने स्वीकार किया कि अक्षम्य रूप से धीमी कार्रवाई के चलते हमारा रिस्पांस काफी कमजोर रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने लिखा - विनम्रतापूर्वक मानना पड़ेगा कि हमारे उपाय पर्याप्त नहीं हैं। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का ध्यान रखते हुए उन्होंने कहा कि व्यक्ति को बोलने की स्वतंत्रता देते हुए हम ट्विटर पर अभद्र भाषा का उपयोग रोकने के लिए प्रयासरत रहेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें