फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी बोली पहले करो शादी फिर करना नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों की सुरक्षा के प्रति चिंतित टर्किश एयरलाइन के सीईओ ने अपने अविवाहित पायलटों को यथाशीघ्र विवाह करने को कहा है। ऐसा इसलिए कि विवाह करने के बाद पायलट तनावमुक्त रहेंगे जिससे यात्रियों की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।
विज्ञापन


ट्रेवल एंड टूरिज्म क्षेत्र की पत्रिका टीटीडब्ल्यू एशिया के नवीनतम अंक में छपी एक खबर में बताया गया है कि टर्किश एयरलाइन्स के सीईओ ने अपने सभी अविवाहित पायलटों से यथाशीघ्र विवाह बंधन में बंध जाने को कहा है।

इनका कहना है कि जर्मनी की विमानन कंपनी जर्मनविंग्स के एक उड़ान की तरह उनके विमान में भी कोई हादसा नहीं हो, इसके लिए पायलटों से शादी करने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन

4,000 पायलट करते हैं काम

गौरतलब है कि पिछले महीने जर्मनविंग्स के को-पायलट एंड्रियाज लुबिज ने एक उड़ान के दौरान कमांडर के बाहर निकलने पर काकपिट को अंदर से लॉक कर लिया था और विमान को फ्रांस में आल्पस की चोटी से टकरा दिया था। इस दुर्घटना की वजह से विमान में सवार सभी 150 यात्री मारे गए थे। बताया जाता है कि लुबिज की गर्लफ्रेंड से अलगाव हो चुका था और मानसिक अवसाद की वजह से वह पहले भी वह आत्महत्या का प्रयास कर चुका था।

टर्किश एयरलाइन्स इस समय दुनिया के तेजी से तरक्की करने वाली विमानन कंपनियों में शामिल है और वह नहीं चाहती कि उनके यहां भी इस तरह का कोई हादसा हो। कंपनी का कहना है कि वह अपनी कंपनी में ज्यादा से ज्यादा महिला पायलटों को शामिल करना चाहती है। उनके पास अभी करीब 4000 पायलट हैं, जिनमें से महज 40 महिलाएं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें