फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की हत्या कर कंटेनर में छुपाई लाश, 55 साल की सजा

Thu, 23 Apr 2015 05:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अटलांटिक सिटी में एक महिला को अपने पति को मारने और उसकी लाश को एक कंटेनर में छुपाने का आरोपी पाया गया है। महिला को इस जुर्म में 55 साल जेल की सजा सुनाई गई है। वहीं कोर्ट ने भी कहा कि उन्होंने ऐसे जघन्य अपराध का मामला पहले कभी नहीं सुना था।
विज्ञापन


63 साल की लोरेटा डॉयल बर्गास अपनी सजा सुनने के बाद फफक फफक कर रो पड़ी। लारेटा के पति के परिजनों ने उनके खोने की खबर सुनाई और बताया कि कैसे उनकी पत्नी ने ही उनकी हत्या कर उनकी लाश के टुकड़े टुकड़े कर दिए और वो हत्या के स्थान से जाते हुए अपने पति की लाश के टुकड़ों को अपने साथ ले गई।

डॉयल बर्गास को मई 2013 में गिरफ्तार कर लिया गया था। उसने अपने पति के लाश के टुकड़ों को अपने घर के गेस्ट बेडरूम में छुपाकर रखा था। उसने अपने परिजनों से यह कहा था कि उनके पति ने किसी और महिला के चक्कर में उन्हें छोड़ दिया था। यह जोड़ा अगस्त 2007 में फ्लोरिडा में शिफ्ट हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंटेनर में छुपाकर रखे थे लाश के टुकड़े

जांचकर्ताओं ने बताया कि उसने अपने पति के लाश के टुकड़ों को कंटेनर में छुपाकर रखा था। ये टुकड़े नौ ट्रैश बैग (कचड़े को फेंकने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला बैग) में एअर फ्रैशनर, ड्रायर शीट में लिपटे हुए थे। साथ ही गंध को छुपाने के लिए इसमें सुगंधित मोती का इस्तेमाल भी किया गया था।

बर्गास ने कोर्ट को बताया कि इस हत्या की योजना नहीं बनाई गई थी। लेकिन उसके दोस्तों ने बताया कि वो फ्लोरिडा नहीं जाना चाहती थी, यह उनके पति का विचार था और यही हत्या की अहम वजह थी।  

डॉयल बर्गास को सजा सुनाते हुए जज मिचेल डान्लो ने कहा, "इस अदालत ने आज से पहले इतने निर्मम और जघन्य मामले की सुनवाई नहीं की है।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें