फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: ट्यूबवेल के पानी को लेकर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में ट्यूबवेल के पानी और लंबित पड़े बिजली बिल को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया।
विज्ञापन


फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मुजफ्फरनगर और मेरठ रेफर किया गया है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव नगवा निवासी रामनिवास और बलराम एक ही परिवार के सदस्य हैं। दोनों के खेत में साझे की ट्यूबवेल है। ट्यूबवेल का बिल लंबित चला आ रहा है, जिसे लेकर कई बार कहासुनी हो चुकी है।

मंगलवार सुबह करीब सात बजे करण सिंह खेत की सिंचाई के लिए ट्यूबवेल पर गया था। इसी बीच बलराम आदि भी वहां पहुंच गए। दोनों के बीच पानी चलाने को लेकर कहासुनी होने लगी, जो बाद में मारपीट में बदल गई।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

बिजली बिल को लेकर हुआ था विवाद

घटना की सूचना मिलते ही दोनों पक्षों के लोग मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि बलराम की तरफ से रामअवतार, राजीव, मोनू, हरिओम, शिवकुमार आदि ने तमंचे और रायफल आदि से फायरिंग कर दी, जिसमें गोली लगने से प्रमोद (23) पुत्र करण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी पर ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्रमोद को मृत घोषित कर दिया।

गोली लगने से इसी परिवार के करण सिंह और बलराम भी घायल हो गए। गंभीर अवस्था में बलराम को मेरठ चिकित्सालय और करण सिंह को मुजफ्फरनगर जिला चिकित्सालय में रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही सीओ एसपी शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कस्बे की सीएचसी पर जाकर पीड़ितों से पूछताछ की। प्रमोद के चाचा रामनिवास ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इंस्पेक्टर कमल सिंह यादव ने बताया कि नामजद आरोपी बलराम को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्दी ही सभी गिरफ्तार होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें