महाराष्ट्र के बांद्रा पूर्व सीट पर हो रही वोटों की गिनती का परिणाम सामने आ चुका है। इस सीट पर शिवसेना की तृप्ति सावंत ने जीत हासिल कर ली है और कांग्रेस के नारायण राणे को हरा दिया है।
तृप्ति ने इस सीट पर 19 हजार से भी अधिक वोटों से जीत हासिल की है। हाल ही में यहां से विधान सभा चुनाव बाला सावंत ने जीता था। आपको बता दें कि तृप्ति सावंत बाला सावंत की ही पत्नी हैं।
शिवसेना के लोग तृप्ति सावंत की इस जीत से काफी खुश हैं और इसका जश्न मनाना भी शुरू कर दिया है। हजारों की संख्या में शिवसेना के लोग पटाखे फोड़ कर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं।
खबर यह भी आ रही है कि इस नारायण राणे की हार के बाद शिवसेना के लोग राणे के घर के सामने ही जश्न मनाने के लिए पहुंच गए और वहां पर राणे के समर्थकों और शिवसेना के लोगों के बीच मारपीट हो गई है।