फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाचती लड़कियों पर नोट फेंक फंसे तृणमूल सांसद

Wed, 02 Jan 2013 08:02 PM IST
कोलकाता/भांगर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
तृणमूल सांसद मीर ताहिर अली पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में छोटे-छोटे कपड़े पहनकर डांस कर रहीं लड़कियों पर कथित रूप से नोटों की बरसात कर विवादों में घिर गए हैं।
विज्ञापन


घटना 24 परगना जिले के भांगर की है। पुलिस ने मंगलवार आधी रात के बाद इस कार्यक्रम पर रोक लगा दी। पार्टी ने तृणमूल जिला परिषद सदस्य अली और कार्यक्रम का आयोजन करने वाले पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं को निलंबित कर दिया है।

मंगलवार देर रात भांगर पुलिस स्टेशन के करीब ही आयोजित हुए इस कार्यक्रम के दौरान अली मंच पर चढ़ गए और उन्होंने वहां नाच रहीं लड़कियों पर नोट बरसाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन


तृणमूल सांसद डेरेक ओब्रायन ने बुधवार को कहा कि पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर बहुत सारे आयोजन हुए थे। इसमें से एक आयोजन के दौरान शर्मनाक घटना हुई। मैंने तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी से बात की है और उन्होंने मुझसे जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने को कहा है।

डेरेक ने बताया कि अनुशासन समिति की बैठक में उक्त कार्यक्रम में शामिल रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को निलंबित कर दिया गया है। हालांकि उन्होंने कहा कि इस घटना को इस तरह पेश न किया जाए जैसे इसे पार्टी का समर्थन हासिल है।

टीवी चैनलों पर इस घटना से जुड़ी खबरें लगातार दिखाए जाने के बाद राजनीतिक दलों और महिला आयोग सहित समाज के विभिन्न वर्गों ने इसकी कड़ी निंदा की है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ममता शर्मा ने कहा, यह शर्म की बात है कि वे इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर जश्न मना रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें