मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में एक शादीशुदा महिला के प्रेमी के साथ भागने पर वहां की पंचायत ने एक बेहद बेतुका फैसला सुनाया है।
आदिवासी पंचायत ने महिला को ‘सबक’ सिखाने के लिए कथित प्रेमी को बेटा मानने और उसे स्तनपान कराने का फरमान सुनाया। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
जिले के पुलिस अधीक्षक अखिलेश झा ने बताया कि इन लोगों को एक 25 वर्षीय महिला और उसके 21 वर्षीय प्रेमी को प्रताड़ित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
महिला और युवक भील आदिवासी समुदाय के हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना जिले के बायदा गांव की है।