फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफत में पहाड़! उत्तराखंड में भूकंप के हल्के झटके

Thu, 27 Jun 2013 05:19 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल में बाढ़ और बादल फटने की मार झेलने वाले उत्तराखंड से कुदरत बेहद नाराज लगती है। इतने बड़े पैमाने पर मची तबाही के बाद गुरुवार दिन में राज्य में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन


रिक्टर पैमाने पर भूकंप के झटकों की तीव्रता 3.5 मापी गई है। भूकंप के झटके पिथौरागढ़ में महसूस किए गए।

इस बीच वहां पहले से खराब मौसम जवानों के धैर्य की परीक्षा ले रहा है। इस बात का डर है कि मरने वालों की तादाद काफी बढ़ सकती है।

अब भी उत्तराखंड में 5,000 से ज्यादा लोग फंसे हैं और आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक कम से कम 400 लोग लापता हैं। आपदा के बाद से यहां के ढुंगमंदार पट्टी के 27 गांव अलग थलग पड़ गए हैं। गांवों में खाने-पीने और रसोई गैस नहीं पहुंच पा रही है।

ग्रामीण सेंदुल पुल ठीक होने के इंतजार में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि 12 दिन बाद भी लोनिवि ने क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत की दिशा में काम शुरू नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें