फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल के घर की बिजली काटी, खुद जोड़ा कनेक्शन

Thu, 27 Jun 2013 05:18 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मार्च से बिजली का बिल नहीं चुका रहे आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरवाल के गाजियाबाद स्थित मकान की बिजली गुरुवार काट दी गई। हालांकि, उन्होंने प्रशासन के इस कदम को धता बताते हुए दोबारा बिजली जोड़ ली।
विज्ञापन


आप के आंदोलन के तहत केजरीवाल ने मार्च में एलान किया था कि वह बिजली-पानी का बिल नहीं चुकाएंगे, क्योंकि भ्रष्टाचार की वजह से बिल बहुत ज्यादा आ रहे हैं।

केजरीवाल ने घर की बिजली दोबारा जोड़ने के बाद ट्वीट के जरिए बताया, 'मेरा बिजली का कनेक्शन आज काट दिया गया था। मैंने इसे दोबारा जोड़ लिया है, जैसा कि हम बाकी जगह कर रहे थे। मैं नतीजे भुगतने के लिए तैयार हूं।'

नवंबर में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों में आप ने कांग्रेस के खिलाफ बिजली-पानी के बिलों का मुद्दा जोरशोर से उठाने का फैसला किया है।

केजरीवाल का मकान गाजियाबाद के कौशांबी में है और वह फिलहाल दिल्ली में किराए पर रहते हैं। विधानसभा चुनावों में उन्होंने मुख्यमंत्री शीला दीक्षित से सीधी टक्कर लेने का फैसला किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मैंने पहले ही कह दिया था कि दिल्लीवासियों के साथ खड़ा रहने के लिए मैं नवंबर तक बिजली के बिल नहीं चुकाऊंगा। अब देखते हैं आगे क्या होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें