फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी का जन्मदिन या विश्व जुमला दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर उन्हें बधाईयों का तांता लगा हुआ है। उनके समर्थक उनकी अलग-अलग तस्वीरों के साथ उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। लेकिन दूसरी ओर उन पर फिकरेबाजी भी हो रही है और लोग उनके तमाम भाषणों और जुमलों का जिक्र कर रहे हैं इस वजह से ट्विटर पर #WorldJumlaDay भी ट्रेंड कर रहा है।
विज्ञापन


@rachitseth अपने ट्विटर पर लिखते हैं, "अ जुमला डे अ डे। कीप्स अच्छे दिन अवे।" #WorldJumlaDay(रोज एक जुमला डे मनाओ। अच्छे दिनों को भगाओ) @keyur_shah लिखते हैं, "मोदी जी के जन्मदिन पर आइए याद करें मोदी जी के इस्तेमाल किए हुए सबसे पसंदीदा जुमलों को।"

अभिषेक शर्मा लिखते हैं, "उन सभी भक्तों को जिनके सीने अचानक से 56 इंच के हो गए और जिनके गली मोहल्ले और शहर अचानक से स्वच्छ हो गए उन्हें मोदी जी के जन्मदिन की बहुत बधाई।"
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी के खिलाफ गुस्सा

एंटी संघी नाम के ट्विटर यूजर लिखते हैं, "इस जुमला सरकार का कौन यकीन करेगा। जिसने अच्छे दिन का वादा किया लेकिन बैन के दिन ला दिए।" वैसे मोदी के समर्थकों को मोदी पर ये फिकरेबाजी नागवार गुजर रही है और कई इसका विरोध भी कर रहे हैं।

@sonaliranade लिखती हैं, "ये मोदी जी की बेइज्जती है। #WorldJumlaDay को फौरन बैन करना चाहिए।" विश्वनाथ ने लिखा, "ये क्या तरीका है। हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देने के बजाय ये मजाक। ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें