फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद: आधी रात के बाद यहां बढ़ जाएगा रेल किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
आधी रात के बाद रेलवे यात्रियों से बढ़ा हुआ किराया वसूलना शुरू कर देगा। दरअसल, इलाहाबाद में 14 जनवरी से माघ मेला शुरू होने जा रहा है। मेला अवधि में अतिरिक्त सुविधा देने के एवज में रेलवे यात्रियों से मेला सरचार्ज वसूलता है।
विज्ञापन


ट्रेनों की सभी श्रेणियों में मेला सरचार्ज की दरें अलग-अलग हैं, जो पांच रुपये से 20 रुपये तक हैं। जिन यात्रियों का पहले से ही रिजर्वेशन है, उनसे रेल प्रशासन मेला सरचार्ज ट्रेन में वसूलेगा। मेला सरचार्ज उन्हीं यात्रियों से लिया जाएगा जो इलाहाबाद एवं नैनी स्टेशन से यात्रा कर रहे हैं।

इलाहाबाद में माघ मेला 14 जनवरी से शुरू हो रहा है, जो 07 मार्च तक चलेगा। इस दौरान रेल प्रशासन ने जंक्शन, नैनी स्टेशन और संगम क्षेत्र में यात्री सुविधा के मद्देनजर तमाम तैयारियां की हैं। इस बार मेला सरचार्ज 14 जनवरी से सात मार्च तक वसूला जाएगा।
विज्ञापन


मेला अवधि के दौरान जनरल एवं स्लीपर क्लास में पांच रुपये, एसी थर्ड में दस रुपये, एसी टू में 15 रुपये और एसी फर्स्ट में प्रति यात्री 20 रुपये मेला सरचार्ज यात्रियों से लिया जाएगा। यह केवल 15 रुपये से अधिक मूल्य के टिकट पर ही लिया जाएगा। 13 जनवरी की रात 12 बजे के बाद से रेलवे इसे लागू कर देगा।

एक दिन पहले ही बंद किया रास्ता

माघ मेले के मद्देनजर जंक्शन के सिविल लाइंस साइड से प्रवेश के सभी रास्तों में एक लेन बंद कर दी गई। रेलवे की इस व्यवस्था से जंक्शन आने एवं वहां से बाहर निकलने वाले लोगों को खासी परेशानी हुई।

मंगलवार शाम सिविल लाइंस साइड में नगर निगम साइड के गेट पर एक लेन से आवागमन बंद कर दिए जाने से वहां लंबा जाम लग गया। लोगों ने वहां बैठे सुरक्षा कर्मियों से दूसरी लेन खोलने की मांग भी की, लेकिन उनकी यह मांग अनसुनी कर दी गई।

माघ मेले के प्रमुख स्नान पर्वों के एक दिन पहले और एक दिन बाद सिविल लाइंस साइड से जंक्शन में प्रवेश पर रोक लगाने का फरमान रेल प्रशासन ने जारी किया है। माघ मेले का पहला स्नान पर्व बृहस्पतिवार 14 जनवरी को है।
विज्ञापन

रास्तों में बैरीकेडिंग

इस हिसाब से बुधवार को जंक्शन के सिविल लाइंस साइड से प्रवेश की मनाही है, लेकिन रेलवे ने मंगलवार को ही सिविल लाइंस साइड से प्रवेश के सभी रास्तों में बैरीकेडिंग लगाते हुए एक-एक लेन बंद कर दी, जबकि आज आम दिनों की तरह ही भीड़ थी।

शाम को संगम, नौंचदी एक्सप्रेस के छूटने के वक्त जंक्शन आने वाले यात्रियों का मजमा जुटा तो सिविल लाइंस साइड से प्रवेश के मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। दरअसल एक ही लेन खुली होने की वजह से उसमें ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया।

इस बारे में रेलवे अफसरों से कहा गया तो उन्होंने कहा कि रास्ता बंद नहीं किया गया है। वहां बैरीकेडिंग लगाने की वजह से भी थोड़ी बहुत दिक्कत हुई है। बुधवार को प्रवेश के रास्ते बंद होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें