फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालदाः ममता पर दबाव बनाने को गृहमंत्री तक पहुंचा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
मालदा की घटना को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर दबाव बनाने में जुटे भाजपा नेताओं ने मामले को लेकर गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की है।
विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने गृहमंत्री से मांग किया है कि वे मालदा घटना की जांच किसी योग्य जांच एजेंसी से करवाएं। पार्टी का आरोप है कि राज्य सरकार मामले पर पर्दा डालते हुए हिंदुओं में भय पैदा कर रही है।

गृहमंत्री से मिले इस तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव, कैलाश विजयवर्गीय और सिद्धार्थ नाथ सिंह शामिल थे। राजनाथ से मिलने के बाद सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि उन्होंने गृहमंत्री को बताया है कि मालदा में कैसे सांप्रदायिक वातावरण पैदा किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस व प्रशासन सांप्रदायिक माहौल को हवा देने में लगे हैं। राज्य सरकार पर मुस्लिम संगठनों से मिले होने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता ने कहा कि पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार कुछ मुस्लिम संगठनों का साथ दे रही है और हिंदुओं में भय पैदा किया जा रहा है।

विज्ञापन

घटना की जांच किसी योग्य जांच एजेंसी से कराने की मांग

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि मालदा की घटना पुलिस रिकार्ड से ड्रग तस्करी और नकली नोट का कारोबार करने वालों का रिकार्ड खत्म करने के मकसद से हुई है। उन्होंने कहा कि यह मामला राष्ट्र की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। इसलिए गृहमंत्रालय को मामले की गहरी जांच करवानी चाहिए।

भाजपा नेता ने बताया कि गृहमंत्री ने उनकी बातों को सकारात्मक रूप से सुना और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। दूसरी ओर सुब्रमण्यम स्वामी ने भी मालदा की हिंसक घटना को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सियासी हमला बोला है।

उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय को धारा 256 के तहत राज्य सरकार को चिट्ठी लिखनी चाहिए और इस बात के निर्देश देने चाहिए कि राज्य सरकार संविधान के मुताबिक काम करे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें