फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बिना इंजन दौड़ी ट्रेन, डिब्बों से कूदने लगे यात्री

Fri, 03 Oct 2014 07:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में विन्ध्याचल रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को विन्ध्याचल-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस बड़े हादसे से बाल-बाल बची। विंध्याचल स्टेशन पर दोपहर बिना इंजन के ही इंटरसिटी एक्सप्रेस के दौड़ गए। इससे खड़े कोचों में सवार हो गए यात्रियों में अफरातफरी मच गई और लुढ़कते डिब्बों से हड़बड़ाहट में यात्री कूदने लगे।
विज्ञापन


इससे कई यात्रियों को चोटें भी आने की खबर है। जानकारी होने पर रेलवे कर्मचारियों, आरपीएफ, जीआरपी वालों ने स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह एक किमी की दूरी के बाद सगरा तालाब के पास रोक सके।

इलाहाबाद होकर इंटरसिटी एक्सप्रेस दोपहर ढ़ाई बजे विंध्याचल के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। स्टेशन पर मुगलसराय क्षोर से इंजन को काटकर इलाहाबाद की ओर लगाया जाता है। इंजन कटकर रवाना हो गया। थोड़ी देर में प्लेटफार्म पर खड़े 20 डिब्बे मिर्जापुर की ओर लुढ़कने लगे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ट्रेन में सवार यात्रियों में मचा हड़कंप

ढलान होने के कारण बिना इंजन की गाड़ी आगे बढ़ी तो हड़कंप मच गया। यह देख प्लेटफार्म पर मौजूद यात्री शोर मचाने लगे। साथ ही ट्रेन में सवार यात्रियों ने यह देखा तो अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से रेलवे ट्रैक पर पत्थर आदि रखकर किसी तरह खंभा नंबर 742 के पास डिब्बे रोके गए। डीआरएम वीके त्रिपाठी ने कहा कि घटना की जांच के लिए जूनियर ग्रेड अफसरों की कमेटी बना दी गई है।

कर्मचारियों से हुई गंभीर लापरवाही
बताते हैं कि इंजन काटने के बाद गार्ड प्रेशर ब्रेक लगाते हैं। प्रेशर ब्रेक रिलीज हुए बिना डिब्बे आगे-पीछे नहीं खिसकते। आशंका है कि इंजन कटने के बाद कर्मचारियों ने हड़बड़ी के कारण प्रेशर ब्रेक रिलीज कर दिया, जिससे इंजन जुड़ते ही ट्रेन को इलाहाबाद के लिए रवाना किया जा सके। वजह, ट्रेन लेट होने के कारण कर्मचारियों पर इसका दबाव रहता है।

घटना होते ही बेहोश हुए एसएस
बिना इंजन के करीब एक किलोमीटर तक डिब्बों के चले जाने की खबर लगते ही ड्यूटी पर मौजूद स्टेशन अधीक्षक आरपी भारती कार्रवाई के डर से अचेत होकर गिर पड़े। रेल कर्मियों के पानी के छींटे डालने पर वे होश में आए। उन्होंने आशंका जताई कि कुछ कर्मचारियों की लापरवाही के कारण डिब्बे लुढ़क गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें