चैन्नई-मैंगलौर एक्सप्रेस ट्रेन की पांच बोगी पटरी से उतर गई। पुलिस व रेलवे अधिकारियों के मुताबिक हादसे में 39 लोग घायल हुए हैं। हादसा चैन्नई से करीब 200 किमी दूर कुड्डालोर जिले के पास हुआ।
पुलिस के मुताबिक यह हादसा शुक्रवार को दोपहर दो बजे चैन्नई-मैंगलौर एक्सप्रेस वृद्धाचलम में पुवनौर के पास हुआ। घायलों को पुलिस और रेलवे की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है।