फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: मोबाइल पर बातें करना होगा सस्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
टेलिकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानि टीआरएआई ने घोषणा कि है कि अब राष्ट्रीय रोमिंग कॉल और एसएमएस के रेट में कटौती की जाएगी।
विज्ञापन


टीआरएआई (ट्राई) ने मोबाइल कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि वे आगामी एक मई से अपने उपभोक्ताओं को स्पेशल रोमिंग टैरिफ़ प्लान दे।

यानी अब आप अपने राज्य से बाहर के क्षेत्र से अगर आप कोई कॉल करते हैं तो वो अब उसका रेट एक रुपए से घटकर 80 पैसा प्रति मिनट होगा जबकि इनकमिंग कॉल के लिए 75 पैसे के बजाय 45 पैसे ही चार्ज किए जाएंगे।

जहां तक रोमिंग में एसएमएस की बात है तो आउटगोइंग एसएमएस के लिए अब एक रुपए के बजाय केवल 25 पैसे चार्ज किए जाएंगे।

टीआरएआई का ये फैसला करोड़ों लोगों के लिए खुशखबरी बन कर आया है क्योंकि आजकल काम के सिलसिले में ज़्यादा से ज्यादा लोग कई राज्यों में यात्रा करते हैं।

इस साल की शुरुआत में टीआरएआई ने एक प्रस्ताव रखा था कि राष्ट्रीय रोमिंग रेट्स में 80 प्रतिशत तक की कटौती की जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें