फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी-AAP की राजनीति देखने आ रहे सैलानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी का मौसम आते ही भारत में पर्यटन सीजन समाप्त हो जाता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए इस समय देश में चल रही चुनावी प्रक्रिया विदेशियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बन गया है।
विज्ञापन


टूरिस्ट सीजन खत्म हो जाने के बाद भी विदेशी पर्यटकों का भारत आने का सिलसिला बना हुआ है। इस मौसम में चुनावी टूरिज्म के लिए काफी विदेशी सैलानी आम आदमी पार्टी की राजनीति देखने दिल्ली पहुंच रहे हैं।

साथ ही भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के चुनाव क्षेत्र वाराणसी से लेकर अहमदाबाद, बंगलूरू और मुंबई जैसे शहर विदेशी सैलानियों के लिए हॉट स्पॉट बने हुए हैं। कई टूर ऑपरेटर पर्यटकों के लिए विशेष चुनावी पैकेज भी दे रहे हैं।
विज्ञापन

दिल्ली, केरल और गुजरात की कंपनियां सबसे आगे

भारत में ऑफ सीजन में पर्यटकों को लुभाने के लिए टूर ऑपरेटर कंपनियां लगातार कुछ न कुछ नया ऑफर देती रहती हैं। इस बार टॉप ट्रेंड में विदेशी पर्यटकों को भारत के चुनावी माहौल को नजदीक से देखने का प्रस्ताव है।

चुनावी टूरिज्म पर दिल्ली, केरल तथा गुजरात की कंपनियां सबसे अधिक काम कर रही हैं। गुजरात की एक कंपनी ने इलेक्शन टूरिज्म इंडिया डॉट कॉम नाम से एक वेबसाइट खोल रखी है।

इस वेबसाइट पर विदेशी यात्रियों को चुनाव के मद्देनजर विशेष पैकेज ऑफर किए जा रहे हैं। चर्चित टूरिस्ट प्लेस दिखाने के साथ उस क्षेत्र में बडे़ नेताओं की सभा तथा रैलियों को दिखाने के साथ ही नेताओं व ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से मिलवाने जैसे ऑफर दिए जा रहे हैं।

ऑफ सीजन में भी विदेशी सैलानियों की भरमार

एशिया प्रशांत तथा मध्य-पूर्व देशों की प्रमुख टूरिस्ट सर्च वेबसाइट के भारतीय प्रमुख जैक्सन फर्नांडीज के अनुसार भारत में चल रहे चुनाव तथा घरेलू एअरलाइंस कंपनियों के ऑफर के चलते इस बार ऑफ सीजन में भी बड़ी संख्या में विदेशी सैलानी यहां आ रहे हैं।

अमेरिका, दुबई, सउदी अरब, सिंगापुर, मलेशिया, फ्रांस, बांग्लादेश, कतर, इंडोनेशिया, श्रीलंका, नीदरलैंड, कनाडा तथा स्वीट्जरलैंड जैसे देशों के टाप टेन टूरिज्म सर्च में भारत शामिल है।

यहां के लोग मुख्य रूप से इस समय दिल्ली, बंगलूरू, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता तथा केरल के बारे में जानकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन

यूपी में लखनऊ, वाराणसी व आगरा पर है जोर

ऑल इंडिया टूर आपरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष गोयल ने अमर उजाला को बताया कि चुनाव के समय भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों में सबसे अधिक एनआरआई हैं। उनके साथ विदेशी मूल के पर्यटक भी काफी संख्या में आ रहे हैं।

इन दिनों जो भी विदेशी पर्यटक आ रहे हैं वे भारत घूमने के साथ ही यहां के चुनाव को नजदीक से देखने पर जोर दे रहे हैं। गोयल ने बताया कि चुनावी टूरिज्म के मामले में अभी तक गुजरात सबसे आगे है।

वहां आने वाले विदेशी इन दिनों लखनऊ व वाराणसी भी जाना चाह रहे हैं। ऐसा शायद गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी से चुनाव लड़ने की वजह से हो रहा है। उन्होंने बताया कि पूरे चुनावी सीजन में इस बार एक लाख से अधिक विदेशी पर्यटकों के भारत पहुंचने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें