तस्वीर में नौनिहाल को गोद में लिए ये छोटी बच्ची ब्रिटेन की वो बदकिस्मत लड़की है, जिसे महज 12 साल की उम्र में अपने सौतेले बाप की हवस खामियाजा भुगतना पड़ा।
शैंटेल जोन्स उस वक्त 11 साल की थी जब सौतेले बाप उसका रेप कर उसकी खुशगवार जिंदगी में जहर घोल दिया था। जोन्स की बदकिस्मती की इंतेहा यहीं खत्म नहीं हुई, सौतेले बाप की नापाक हरकत का मुआवजा उसकी अपनी सगी मां अपनी शादी में उड़ा ले गई।
सोर्स-डेलीमेल.को.यूके
बेटी को मिले मुआवजे से मां ने की अपनी शादी
रेप पीड़ित शैंटेल जोन्स को अदालत ने 22 हजार पाउंड की रकम बतौर मुआवजा दी थी। रकम जोन्स की मां बेवरली बेल को सौंपी गई थी ताकि वो अपनी नाबालिग बच्ची की देखभाल कर सके, जिससे जोन्स को शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ्य होने में मदद मिल सके।
लेकिन इस कलयुगी मां ने बेटी की चिंता छोड़ अपनी एक और शादी में मुआवजे की रकम से 13 हजार पाउंड उड़ा डाले। पूछताछ के दौरान ये बात खुद 45 वर्षीय बेवरली बेल ने कबूली है।
'बचपन खोया, बच्चा खोया, मुआवजा भी खो दिया'
जोन्स ने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में अपनी दास्तान बयां करते हुए कहा, ''मैंने अपना बचपन खो दिया, अपना बच्चा खो दिया और वो रकम भी गंवा दी जो मुझे रेप पीड़ित के मुआवजे के तौर पर मिली थी।''
कोर्ट ने जोन्स की मां को पैसे चोरी के जुर्म में 16 महीने के कारावास की सजा सुनाई है। इस दौरान बेवरली बेल को 150 घंटों के लिए बिना पैसों के सश्रम कारावास की सजा भी काटनी होगी।
वहीं बेवरली के वकील ने कोर्ट में दलील दी थी कि बेवरली की आर्थिक हालत अच्छी नहीं थी इसलिए उसने मुआवजे की रकम परिवार की देखभाल में खर्च की।