फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबरें फटाफट: 10 मिनट में पढ़िए दिनभर की सुर्खियां

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान से इंडियन मुजाहिदीन के चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 50 किलो विस्फोटक बरामद हुआ है। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले आतंकी किसी बड़ी वारदात की फिराक में थे।
विज्ञापन


इनकी गिरफ्तारी के बाद पूरे राजस्थान में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। गिरफ्तार आतंकियों में वकास उर्फ अहमद भी शामिल है। इस पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

जानकारी के मुताबिक ये आतंकवादी जयपुर और जोधपुर से गिरफ्तार हुए हैं। पिछले पांच दिनों से इनकी तलाश की जा रही थी। वकास उर्फ अहमद, यासीन भटकल का करीबी बताया जाता है। वकास, मुंबई-पुणे धमाकों का भी आरोपी है।
विज्ञापन

भाजपा के ‌निशाने पर कांग्रेस की सरकारें

भारतीय जनता पार्टी के निशाने पर उत्तराखंड और झारखंड की राज्य सरकारें हैं।

उत्तराखंड में भाजपा का ऑपरेशन सतपाल महाराज और झारखंड में दो झामुमो विधायकों का भाजपा में शामिल होना इसकी शुरुआत है। भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह और पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी खुद इस रणनीति की कमान संभाल रहे हैं।

सतपाल महाराज की विधायक पत्नी अमृता रावत समेत करीब आधा दर्जन विधायकों को सतपाल महाराज समर्थक माना जाता है। सतपाल महराज से पहले भाजपा द्वारा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा पर भी डोरे डाले गए थे।

रणनीति है कि केंद्र में यदि भाजपा नेतृत्व की सरकार बनती है तो बगावत करके सतपाल महाराज समर्थक सभी विधायक विधानसभा से इस्तीफा दे देंगे। ऐसा होते ही विधानसभा में कांग्रेस अल्पमत में और भाजपा बहुमत में आ जाएगी।

भाजपा बोली, हमारा नारा नहीं है 'हर-हर मोदी'

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के एक बयान को लेकर हंगामा मच गया है। हंगामा भी ऐसा कि भाजपा को खुद सफाई देनी पड़ रही है।

'हर-हर मोदी, घर-घर मोदी' नारे को लेकर द्वारकापीठ के शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की।

उन्होंने इस नारे पर अपनी आपत्ति संघ प्रमुख के सामने दर्ज कराई है, जिसके तुरंत बाद भाजपा भी एक्‍शन में आ गई और साफ कर दिया कि यह नारा उनका नहीं है।

शंकराचार्य ने एक निजी न्यूज चैनल को दिए बयान में कहा कि ''ऐसे नारे भगवान की खातिर लगाए जाते हैं। ऐसे में किसी व्यक्ति के नाम से हर-हर जोड़ना धर्म का अनादर है। इसीलिए हमने इसके खिलाफ अपनी आपत्ति संघ प्रमुख के सामने जताई है।''

निर्दलीय पर्चा भरेंगे भाजपा नेता जसवंत सिंह

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह ने कहा है कि वो बाड़मेर से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव लडेंगे और इसके लिए सोमवार को नामांकन दाख़िल करेंगे।

समाचार एजेंसी पीटीआई ने पूर्व विदेश मंत्री के हवाले से कहा है, "हां मैं कल बाड़मेर से नामांकन कर रहा हूं, निर्दलीय या नहीं, ये पार्टी के उपर निर्भर करेगा।"

हालांकि जसवंत सिंह ने कहा है कि वो फ़िलहाल पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र नहीं दे रहे हैं और इसपर कोई निर्णय अपने साथियों से सलाह मशविरे के बाद ही करेंगे।

शाजिया इल्मी के खिलाफ प्रचार करेंगे उनके भाई?

एक तरफ जहां आम आदमी पार्टी की शाजिया इल्मी भारतीय जनता पार्टी से लोहा लेने में लगी है वहीं उनके भाई खुद बीजेपी में शामिल हो गए हैं। शाजिया के भाई एजाज इल्मी ने शनिवार को बीजेपी का दामन थाम लिया।

इसका शाजिया ने कड़ा विरोध किया था। बीजेपी में शामिल होने पर ऐजाज ने कहा कि मैं कई महीनों से सोच रहा था। आखिरकार आज मैंने भाजपा की सदस्यता ले ली है।

ये पूछे जाने पर कि क्या गाजियाबाद में बीजेपी उम्मीदवार से आप उम्मीदवार शाजिया इल्मी के खिलाफ प्रचार करेंगे, तो ऐजाज ने कहा कि मुझे बीजेपी जहां से प्रचार करने के लिए कहेगी मैं करूंगा। मैं बीजेपी का कार्यकर्ता हूं।

मोदी और मुलायम पर मायावती का हमला

बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर सपा और भाजपा पर हमला बोला है। मायावती ने कहा है कि भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी और सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव आपस में मिले हुए हैं।

दोनों एक ही थैली के चट्टे-बट्टे जैसे हैं और चुनावी लाभ कमाने के लिए मिलकर राजनीतिक साजिश रच रहे हैं। मायावती ने प्रदेश सरकार द्वारा मंत्रियों के विभाग बंटवारे पर यहां कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने जिस तरह से इतने दिनों के बाद मंत्रियों में विभागों का बंटवारा किया है, वह उसकी घोर हताशा और निराशा को जाहिर करता है।

मायावती ने कहा कि सपा इस तरह की राजनैतिक पैंतरेबाजी करके ब्राह्मण, ओबीसी व मुस्लिम समाज के लोगों का अपनी पार्टी की विफलताओं से ध्यान बंटाना चाहती है।

जहर से नहीं हुई सुनंदा की मौत

केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत जहर खाने से नहीं हुई थी। सुनंदा के शरीर में किसी तरह के जहर के केमिकल नहीं मिले हैं।

दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुनंदा की विसरा रिपोर्ट पुलिस को मिल गई है। रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि सुनंदा के शरीर में जहर नहीं था।

रिपोर्ट में सुनंदा की मौत के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ऐसी स्थिति में विसरा रिपोर्ट को सुनंदा के शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के पास भेजा जाएगा।

जसवंत मामले पर जेटली की नसीहत

भाजपा के सीनियर नेता अरुण जेटली ने जसवंत सिंह को नसीहत दी है। जेटली की यह नसीहत हाल ही में जसवंत की पार्टी से नाराजगी और बिना पार्टी टिकट के भी बाड़मेर से चुनाव लड़ने की बात पर दी गई है।

अरुण जेटली ने कहा है कि जब नेताओं के ऊपर विशेषाधिकार प्रयोग में लिया गया हो तो कभी-कभार 'न' भी स्वीकार करना चाहिए। इस समय तो नेताओं की निष्ठा की परीक्षा हो रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी की सदस्यता भी एक विशेषाधिकार है।

जसवंत सिंह की पार्टी से नाराजगी के बारे में अरुण जेटली ने अपनी वेबसाइट में लिखा है कि जहां पार्टी में सामूहिक विचार से निर्णय लिए जाते हैं वहां व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा का महत्व कम हो जाता है। इसलिए नेताओं को तैयार रहना चाहिए और निर्णय को स्वीकार करना चाहिए जो उनके अनुशासन और निष्ठा का प्रतीक है।

प्रेमी ने खुद को गोली से उड़ाया

लखनऊ में एक युवक ने खुद को गोली से उड़ा लिया, इसके बाद वहां सनसनी फैल गई।

पुलिस के मुताबिक सीतापुर जिले के महौली थाना क्षेत्र का निवासी आलोक कुमार मिश्रा और शशांक की बेटी के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

रविवार सुबह 11.30 बजे के आस-पास आलोक अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा।

घर के बाहर कुछ बच्चे बैडमिंटन खेल रहे थे। उसने बच्चों से वहां से जाने के लिए कहा और हाथ में रखी पॉलिथिन से तमंचा निकाला और खुद को गोली मार ली।

आवाज सुनकर प्रेमिका के‌ पिता जब बाहर आए, तो सन्न रह गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मेट्रो में करा सकते हैं रिजर्वेशन

जी हां, अब आप दिल्ली मेट्रो में पूरी की पूरी कोच बुक करा सकते हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) आपको ये सुविधा देगी कि अगर आप 45 लोगों से अधिक के ग्रुप में हैं तो आप 8 कोच वाली मेट्रो ट्रेन में अपने लिए कोच बुक करा सकते हैं।

देशी हों या विदेशी सैलानी, सरकारी स्कूल के बच्चे हों या प्राइवेट स्कूल के और या फिर कोई विशेष बच्चों के लिए चल रहा एनजीओ हो, ये सभी मेट्रो में घूमने के लिए अपने कोच बुक करा सकते हैं जिसके लिए उन्हें 30000 से 50000 रुपए तक देने पड़ेंगे।

डीएमआरसी की मेट्रो कोच या ट्रेन रिजर्वेशन ‌नीतियों के तहत कोई भी टूअर ऑपरेटर, सरकारी या प्राइवेट एजेंसी या कोई भी व्यक्ति किसी समूह या स्कूल की तरफ से मेट्रो कोच या ट्रेन बुक करा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें