फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामा मचा तो भाजपा ने श्रीराम सेना प्रमुख से पीछा छुड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के एक नारे को लेकर मचा हंगामा अभी थमा भी नहीं था, कि एक दूसरे विवाद ने भाजपा को घेर लिया।
विज्ञापन


हालांकि भाजपा ने वक्त रहते इस विवाद से अपना पीछा छुड़ा लिया। मामला श्रीराम सेना के प्रमुख प्रमोद मुथालिक के भाजपा में शामिल होने को लेकर है।

मुथालिक ने रविवार को ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी, लेकिन उनके भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी में विरोध के सुर उठने लगे।

जिसके बाद पार्टी प्रवक्ता निर्मला सीतारमण को उनकी सदस्यता खारिज करने की घोषणा करनी पड़ी।

कुछ ही घंटों में बीजेपी ने पल्ला झाड़ा

कुछ घंटे पहले ही यह खबर आई थी कि श्रीराम सेना के संस्थापक प्रमोद मुथालिक अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक दक्षिणपंथी संगठन श्रीराम सेना के प्रमुख भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रहलाद जोशी की मौजदूगी में रविवार को भाजपा में शामिल हुए थे।

इसके बाद गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर और वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने मुथालिक की सदस्यता पर अपना विरोध जताया और आखिरकार भाजपा को उनकी सदस्यता खारिज करनी पड़ी।
विज्ञापन

महिलाओं पर हमले के आरोपी हैं मुथालिक

यह पहला मौका था जब मुथालिक आधिकारिक तौर पर भाजपा से जुड़े थे। इससे पहले श्रीराम सेना के बारे में कहा जाता रहा है कि इसके तार भाजपा से जुड़े हैं।

भाजपा मान रही थी कि मुथालिक के पार्टी में आने से कन्नड़ और मराठी भाषी लोग भाजपा से जुड़ेंगे। इससे लोकसभा चुनावों में भाजपा को फायदा होगा।

गौरतलब है कि मुथालिक 2009 में कर्नाटक के मंगलौर में एक पब में महिलाओं पर हुए हमले के मामले में आरोपी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें