पाकिस्तान के पत्रकार हामिद मीर के एक ट्वीट ने मंगलवार को भारत और पाकिस्तान की सोशल मीडिया में हंगामा खड़ा कर दिया। मीर के ट्विटर एकाउंट से विदेशमंत्री सुषमा स्वराज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। उस ट्वीट में कहा गया कि भारत की विदेशमंत्री सुषमा स्वराज और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बीच संबंध हैं।
मीर के एकाउंट से कई और आपत्तिजनक ट्वीट किए गए हैं, हाालांकि बाद में उन्होंने बताया कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था।
मीर ने अपने ट्वीट्स के लिए माफी भी मांगी। मीर ने ट्विटर पर लिखा कि उन्हें 'पासवर्ड रिसेट' करने के कई मैसेज आए। कोई मेरा एकाउंट हैक करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने लिखा, ''मैंने अपना ट्विटर ईमेल बदल लिया है और पासवर्ड भी रिकवर हो गया है।''
Im sorry for the trouble caused by someone who hacked this account and created inconvenience for my followers and friends— Hamid Mir (@HamidMirGEO) December 8, 2015