फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 मिनट में पढ़िए दिनभर की टॉप खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में महिला और बाल विकास मंत्री राखी बिरला की गाड़ी पर रविवार रात को हमला हुआ। इस हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है लेकिन कार के शीशे टूट गए।
विज्ञापन


राखी बिरला की गाड़ी पर ये हमला अज्ञात लोगों ने किया। ये हमला उस वक्त हुआ जब राखी अपनी व्यक्तिगत गाड़ी से मंगोलपुरी इलाके से जा रही थीं।

हमले में राखी पूरी तरह सुरक्षित रहीं और उन्हें किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं पहुंचा। हालांकि इस हमले में राखी की कार के शीशे टूट गए हैं।

रामदेव के मंच पर मोदी का सरकार पर निशाना

योग गुरू बाबा रामदेव के कार्यक्रम में दिल्ली पहुंचे भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार ने एक बार फिर यूपीए सरकार की नीतियों को निशाने पर लिया।

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में मोदी ने कहा कि आज देश में ‌विकास के एजेंडे पर चर्चा हो रही है। आज चुनाव एक जन आंदोलन बन गया है। इसके पीछे बाबा रामदेव ने जो अभियान चलाया उसका बहुत बड़ा योगदान है।

केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा के यूपीए की नीतियों के कारण आज देश का किसान खुशहाल नहीं है। किसानों के‌ विकास पर जोर देकर ही विकास किया जा सकता है।

राहुल गांधी पर बरसी भाजपा

भाजपा ने प्रधानमंत्री पद के लिए राहुल को सबसे योग्य उम्मीदवार करार दिए जाने के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बयान की क़ड़ी आलोचना की है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री को राहुल की उस साख के बारे में बताना चाहिए, जिसके आधार पर वह उन्हें सबसे योग्य उम्मीदवार बता रहे हैं।

उन्होंने राहुल की ऊंची साख के बारे में बात की लेकिन अच्छा होता वह इसका ब्योरा देते। राहुल की योग्यता सिर्फ यह है कि उनके खानदान के लोग प्रधानमंत्री रहे हैं।

खुद को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर न पेश किए जाने संबंधी मनमोहन के बयान पर भी वेंकैया ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि अगर मनमोहन रिटायर नहीं होंगे तो लोग कांग्रेस को रिटायर कर देंगे।

शादी और सेक्स पर कोर्ट का बड़ा फैसला

विवाह से पहले सेक्स अनैतिक और यह हर धर्म के सिद्धांतों के भी खिलाफ है। विवाह का झांसा देकर रेप करने के मामले में आरोपी युवक को रिहा करते हुए अदालत ने उक्त टिप्पणी की।

अदालत ने कहा विवाह के वादे पर दो वयस्कों के बीच संभोग का हर कृत्य बलात्कार नहीं बन जाता।

द्वारका स्थित फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश वीरेंद्र भट ने अपने फैसले में कहा जब कोई युवती बड़ी हो गई हो, ऐसे में यदि वह विवाह का वादा मिलने पर किसी व्यक्ति से शारीरिक संबंध बनाती है तो यह उसका अपना जोखिम होता है। खासकर उस महिला को इसका ज्ञान होना चाहिए जो शिक्षित और कार्यालय जा रही है।

लोकसभा चुनाव के लिए AAP का प्लान

आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए कमर कस ली है। वह लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए देशभर में सदस्यता अभियान शुरू करने वाली है। साथ ही लोकसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची 15 से 20 जनवरी तक जारी कर देगी।

'आप' के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी योगेंद्र यादव ने बताया कि दिल्ली के चुनाव परिणाम के आने और सरकार बनने के बाद से देश में अभूतपूर्व ऊर्जा का संचार हुआ है। देश के हर क्षेत्र और शहर में लोगों ने पार्टी से जुड़ने की इच्छा जाहिर की है। लोग बड़ी संख्या में जुड़ रहे हैं और इसे देखते हुए लग रहा है कि हर जगह लोग हमें ही ढूंढ रहे हैं।

अखिलेश बोले, बिजली की लाइन पर कटिया मत डालना

यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को एक अलग ही अंदाज में नजर आए।

समाजवादी पार्टी की साइकिल मैराथन में पहुंचे पांच हजार से ज्यादा नौजवान शिकोहाबाद से सैफई तक करीब 55 किमी जोश के साथ साइकिल लेकर दौड़े। युवाओं की हौंसला अफजाई के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव न केवल शिकोहाबाद पहुंचे बल्कि कठफोरी से साइकिल भी चलाई।

कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने कहा कि देहात क्षेत्रों को 18 घंटे बिजली देंगे। जब तालियां बजी तो सीएम ने और भी दरियादिली दिखाते हुए कहा कि 18 घंटे बिजली का आदेश सोमवार से ही लागू कर देंगे। साथ में यह भी कहा क‌ि लाइन में कटिया मत डालना।

GSLV-D5 का सफल प्रक्षेपण

देश में निर्मित क्रायोजेनिक इंजन के इस्तेमाल से जीएसएलवी डी-5 को आज सफलतापूर्वक प्रक्षेपित करके भारत इस क्षेत्र में महारत हासिल कर चुके विश्व के कुछ चुनिंदा राष्ट्रों के समूह में शामिल हो गया।

श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द, के दूसरे प्रक्षेपण पैड से 16.18 बजे जीएसएलवी डी-5 को प्रक्षेपित किया गया। इसके प्रक्षेपण के एक हजार सेकेंड के कुछ क्षण बाद इसने संचार उपग्रह जीसैट 14 को भूस्थैतिक कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया। इस उपग्रह का वजन 1982 किलोग्राम है।

ऑस्ट्रेलिया ने किया एशेज में इंग्लैंड का सफाया

शानदार गेंदबाजी के जरिए ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पांचवें और अंतिम टेस्ट के तीसरे ही दिन रविवार को 281 रनों से हराकर 5-0 से एशेज सीरीज अपने नाम कर ली।

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज रेयान हैरिस ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 25 रन देकर पांच विकेट झटके। हैरिस को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।
विज्ञापन

यहां पढ़ें खबरें विस्तार से

:- राखी बिरला की कार पर हमला

:- रामदेव के मंच पर मोदी का सरकार पर निशाना

:- राहुल गांधी पर बरसी भाजपा

:- शादी और सेक्स पर कोर्ट का बड़ा फैसला

:- लोकसभा चुनाव के लिए AAP का प्लान

:- अखिलेश बोले, बिजली की लाइन पर कटिया मत डालना

:- GSLV-D5 का सफल प्रक्षेपण

:- ऑस्ट्रेलिया ने किया एशेज में इंग्लैंड का सफाया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें