फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूज कैप्सूल: दिनभर की खबरों का डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने अपने एक विधायक विनोद कुमार बिन्नी को पार्टी ने निकाल दिया है।
विज्ञापन


पार्टी के प्रवक्ता दिलीप पांडे ने बिन्नी की बर्ख़ास्तगी की पुष्टि करते हुए कहा कि बिन्नी पार्टी की छवि ख़राब कर रहे थे, इसलिए उन्हें निष्कासित कर दिया गया।

दिलीप पांडे ने कहा कि पार्टी की पांच सदस्यीय अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति ने रविवार देर शाम बिन्नी को पार्टी से निष्कासित करने का फ़ैसला किया।

आम आदमी पार्टी की सबसे प्रमुख निर्णायक बॉडी पॉलिटिकल अफ़ेयर्स कमेटी (पीएसी) ने पंकज गुप्ता की अध्यक्षता में अनुशासन समीति का गठन किया था।

चाय के बहाने मोदी की मार्केटिंग

लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा अपने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की मार्केटिंग करने के लिए किसी भी तरह का कोई मौका नहीं चूकती।

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर चाय के नाम पर मोदी की मार्केटिंग की।

उन्होंने 26 जनवरी की सुबह अपने काफिले को रोककर जयपुर की एक प्रख्यात टी-स्टॉल पर आमजन के साथ चाय का लुत्फ उठाया।

राजे जयपुर की बड़ी चौपड़ पर ध्वजारोहण के बाद लौटते समय अचानक चौड़ा रास्ता स्थित एक टी-स्टॉल पर पहुंची और उन्होंने अंगीठी के पास बैंच पर बैठकर आम ग्राहकों के बीच चाय पी।

प्रियंका को गिफ्ट में मिली लाखों की जमीन

कांग्रेस उपाध्यक्ष और अगला पीएम बनने की रेस में शामिल राहुल गांधी ने हरियाणा में अपनी वह जमीन बहन प्रियंका गांधी को तोहफे में दे दी थी, जो उनके जीजा रॉबर्ट वॉड्रा के प्लॉट के ठीक बराबर में है।

यह मामला करीब छह साल पुराना है। राहुल ने हरियाणा में पलवल जिले के हसनपुर गांव में 3 मार्च, 2008 को छह एकड़ जमीन खरीदी थी, जिसके लिए 26.47 लाख रुपए अदा किए गए।

इसी दिन रॉबर्ट वॉड्रा ने हसनपुर में खेती की जमीन खरीदी थी। यह करीब नौ एकड़ थी और इसके लिए उन्होंने 36.90 लाख रुपए चुकाए। 2012 में राहुल गांधी ने यह प्रियंका को तोहफे में दे दी थी।

सीरीज में बने रहने के लिए जीत जरूरी

पुछल्‍ले बल्‍लेबाजों के दम पर ऑकलैंड वनडे को रोमांचक अंदाज में टाई कराने के बाद भारत अब चौथे मैच में जीत हासिल कर न सिर्फ सीरीज में बने रहना चाहेगा बल्कि न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम मैच तक सीरीज को बचाए रखना चाहेगा।

टीम इंडिया को हैमिल्टन में मंगलवार को सुबह साढ़े छह बजे से शुरू हो रहे 'करो या मरो' के इस मुकाबले में हर हाल में जीत दर्ज करना होगा।

अगर धोनी की टीम यह मैच हार जाती है तो वह सीरीज भी गंवा बैठेगी। दूसरा वनडे हैमिल्टन में हुआ था जहां भारत डकवर्थ-लुइस नियम से हार गया था।

भारत ने पांच मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती दोनों मैच हारे हैं जबकि तीसरा वनडे टाई रहा था। मेजबान टीम अभी सीरीज में 2-0 से आगे है।

हर जुबान पर तिहाड़ के रोमांस की चर्चा

जेल में रोमांस के किस्से आपने कहानियों में पढ़ें होंगे या फिर फिल्मों में देखे होंगे, लेकिन इन दिनों दिल्‍ली के तिहाड़ जेल में एक रोमांस की चर्चा जोरों पर है।

बात हो रही है मनी-लॉन्डिंग केस में गिरफ्तार आर्म्स डीलर अभिषेक वर्मा और उनकी पत्नी अनका मारिया नेक्सु की। दोनों ही जून 2012 से तिहाड़ जेल में बंद हैं।

तिहाड़ जेल के सूत्रों ने बताया कि हर वीकेंड पर मारिया सज-संवरकर स्पेशल ड्रेस पहनती है। फिर वह अपने पति अभिषेक वर्मा से सेंट्रल जेल नंबर छह के एक छोटे से कमरे में भोजन के लिए मिलती है।

वह मुलाकात एक रोमां‌टिक डिनर जैसा ही है, जबकि जेल अधिकारियों का कहना है कि यह रोजमर्रा की बात है।

सरकारी नौकरियों में बंपर भर्ती

हरियाणा लोक सेवा आयोग ने प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षण विभागों में सहायक प्रोफेसर के कुल 1396 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है।

इन पदों में सामान्य वर्ग के लिए कुल 614 पद, एससी वर्ग के लिए 370, बीसी यानी पिछड़ा वर्ग के लिए 122, ईएसबी के लिए 105 पद और शेष अन्य वर्गों के लिए निर्धारित हैं।

ये सभी पद विभिन्न विषयों में रिक्त हुए हैं। इन पदों को दो वर्ष के लिए अस्‍थाई तौर पर भरा जाएगा। ये पद कॉलेज कैडर के हैं। इन पदों पर नियुक्त होने वाले आवेदक हरियाणा सरकार की नई पेंशन स्कीम के लिए अर्हता प्राप्त कर सकेंगे।

जिसने जलाया, प्रेमिका ने उसे ही गले लगाया

एक विधवा युवती का पड़ोस में रहने वाले युवक से प्रेम संबंध था। युवक उसे एक अन्य व्यक्ति से बात करता देख नाराज हो गया। उसने केरोसिन तेल डालकर महिला को जिंदा जला दिया और भागने लगा।

आग में जलती महिला ने उय युवक को दबोच लिया, जिससे दोनों ‌ही जलने लगे। स्‍थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दोनों ‌की ही मौत हो गई।

पुलिस को दिए बयान में 34 वर्षीय पीड़िता ने बताया था क‌ि उसके पार्टनर ने उसे आग लगाई थी। जिससे वह डर गई और उससे लिपट गई।

'जय हो फ्लॉप, जिम्मेदार मैं'

सलमान खान की फिल्म जय हो फ्लॉप की तरफ बढ़ गई है। सलमान ने इसकी जिम्‍मेदारी खुल ली है।

सलमान खान की फिल्म जय हो उस तरह से नहीं चल पाई है जैसे कि उम्मीद की जा रही थी। फिल्‍म को जब सिर्फ 17 करोड़ की ओपनिंग मिली तभी से फिल्म के असफल हो जाने की चर्चाएं चल निकली थीं।

हालांकि अपने पहले वीकेंड में फिल्म 58 करोड़ रूपए कमा चुकी है फिर भी इस फिल्‍म को असफल माना जा रहा है।

अब सलमान खान खुद आगे बढ़कर अपना बचाव करने के लिए आए हैं। सलमान खान ने कहा है कि यदि उनकी फिल्म जय हो नहीं चलती है तो सारी जिम्मेदारी उनके ऊपर होगी।

राज समर्थकों का उपद्रव, मुंबई में तोड़फोड़

महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे की ओर से टोल शुल्क न देने और इनके गेट कुचल देने के आदेश के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दर्जन टोल प्लाजा में तोड़फोड़ की।

ठाणे के ग्रामीण इलाके की पुलिस के मुताबिक महाराष्ट् नव निर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने दहिसर चेक पोस्ट पर एक टोल बूथ को तोड़ दिया।

कल्याण और आसपास के इलाके में स्थानीय विधायक प्रकाश भोयर के नेतृत्व में संदिग्ध एमएनएस कार्यकर्ताओं ने कई टोल बूथों पर छापे मारे।

तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ आईपीसी की अलग-अलग धाराओं के तहत मामले दर्ज कराए गए हैं।
विज्ञापन

पांचवीं की स्टूडेंट ने दिया बच्चे को जन्म

राजस्थान के बांसवाड़ा से एक हैरतंगेज मामला सामने आया हैं। यहां एक पांचवी क्लास की मूक-बधिर छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया है।

घटना के संबंध में बच्ची के परिजनों ने कोतवाली थाना इलाके में मामला भी दर्ज कराया है। पुलिस पीडिता के परिजनों के भी बयान दर्ज कर रही है।

मूक-बधिर छात्रा सरकारी छात्रावास में रह रही थी। वहां के स्टाफ के अनुसार पीडित छात्रा को पिछले सप्ताह ही उसके परिजनों ने छात्रावास में भर्ती कराया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें