दिल्ली पुलिस के बहाने केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच जुबानी जंग अमर्यादित हो गई है।
एक दिन पहले तक केजरीवाल के निशाने पर रहे शिंदे ने बुधवार को पलटवार करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री को ‘येड़ा’ यानी पागल करार दिया। शिंदे ने बताया कि क्यों उन्हें केजरीवाल के धरने की वजह से पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द करनी पड़ी।
महाराष्ट्र के हिंगोली में एक कार्यक्रम में उन्होंने अपने पुलिस सेवा के दिनों को याद करते हुए कहा, 'जब वह मुंबई के बांद्रा इलाके के खेरवाड़ी पुलिस थाने में तैनात थे तो शिव सेना के दंगों की वजह से उनकी छुट्टी रद्द कर दी गई थी।'
इस तरह दिल्ली में मंगलवार को एक 'येड़ा' मुख्यमंत्री के धरना पर बैठने के कारण उनको पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द करनी पड़ी।
नमो जपने के बाद सलमान बोले, राहुल की 'जय हो'
सलमान खान ने कहा कि बतौर नेता वह राहुल को पसंद करते हैं और जब कभी
जरूरत होगी, वह उनके लिए चुनाव प्रचार करेंगे। मोदी के लिए प्रचार मामले
में उन्होंने चतुराई से यूं कह दिया, "मोदी को गुजरात में मेरी जरूरत नहीं
है। वह काफी लोकप्रिय है।"
हालांकि, उन्होंने मोदी का बचाव करते हुए
कहा कि राज्य में उनकी लोकप्रियता और सपोर्ट गजब का है। इसलिए उन्हें मोदी
के लिए प्रचार करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, "मैं राहुल गांधी को
पसंद करता हूं। अगर वह मुझे कभी बुलाएंगे, तो मैं जरूर जाऊंगा।"
इससे पहले सलमान ने मोदी को अपनी गुजरात यात्रा के दौरान गुडमैन बताया था।
एनसीपी ने की थरूर के इस्तीफे की मांग
सुनंदा पुष्कर की रहस्यमयी मौत पर कांग्रेस के सहयोगी दल एनसीपी ने मानव संसाधन राज्यमंत्री शशि थरूर के इस्तीफे की मांग की है।
एनसीपी
के वरिष्ठ नेता डीपी त्रिपाठी ने कहा कि जब तक सुनंदा पुष्कर की मौत की
जांच पूरी नहीं होती है तब तक शशि थरूर को अपने पद से इस्तीफा दे देना
चाहिए।
प्रेस में बयान जारी करते हुए डीपी त्रिपाठी ने कहा कि
सुनंदा पुष्कर की जांच पूरी होने तक शशि थरूर को मंत्रालय से दूरी बना
लेनी चाहिए।
इसके साथ ही एनसीपी ने मांग की कि इस मामले की
उच्चस्तरीय जांच की जानी चाहिए। साथ ही पुलिस इस केस की हर एंगल से जांच
करें और सत्य सामने लाए।
राहुल गांधी अमेरिकी स्टाइल में चुनेंगे उम्मीदवार
लोकसभा चुनाव अभियान की कमान अपने हाथों में लेने वाले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी योजनाओं पर अमल शुरू कर दिया है।
15
लोकसभा सीटों पर सीधे उम्मीदवार चुनने के अपने ऐलान को अमलीजामा पहनाने के
तहत राहुल ने 13 सीटों का चयन कर लिया है।
अमेरिका की चुनाव प्रणाली की
तर्ज पर इन सीटों पर ब्लॉक, जिला और प्रदेश कांग्रेस के सदस्य वोटिंग के
जरिये उम्मीदवार को चुनेंगे। इस मतदान प्रक्रिया में संबंधित लोकसभा सीट से
आने वाले विधायक भी शामिल होंगे।
फिल्मों में किए रेप सीन पर माफी मांगें राज बब्बर: विश्वास
एक के बाद एक विवादों में फंसने वाले आप के नेता कुमार विश्वास ने
एक बार फिर विवादस्पद बयान दिया है। इस बार उनके इस विवादित बयान से
कांग्रेसी भड़क सकते हैं।
अपने नर्सों वाले बयान को लेकर हो रहे
विवाद पर कुमार विश्वास ने कहा कि वह माफी नहीं मांगेंगे। इसके साथ ही
कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कुमार विश्वास ने कहा कि फिल्मों में दिखाए
गए रेप सीन के बाद क्या राज बब्बर माफी मांगेंगे।
विश्वास ने सवाल
किया कि क्या राज बब्बर ने जिन फिल्मों में रेप वाले सीन किए हैं उनके
लिए उन्हें माफी नहीं मांगनी चाहिए। कुमार विश्वास ने चुनौती देते हुए
कहा कि कोई मेरी कविताओं में नस्लभेदी टिप्पणी ढूंढकर दिखाए।
कर्मचारी राज्य बीमा निगम में भर्ती
कर्मचारी राज्य बीमा निगम में सामाजिक सुरक्षा अधिकारी के 267 पदों
को भरने के लिए रिक्तियां जारी की गई हैं। इन पदों में 150 पद अनारक्षित
श्रेणी के हैं शेष अन्य पद आरक्षित वर्ग के लिए है।
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों के लिए वेतनमान के तौर पर 9300-34800 रुपये तथा ग्रेड पे 4600 रुपये निर्धारित है।
यूपी: पड़ोसी ने लिफ्ट देकर कराया गैंगरेप
एक युवक ने पडो़स में रहने वाली महिला को कार में लिफ्ट दी। युवक अपने कुछ
साथियों के साथ मिलकर महिला को जबरन एक मकान में ले गया। नशीला पदार्थ
पिलाकर उन लोगों ने महिला की अस्मत लूट ली।
पांच घंटे तक बंधक बनाए
रखने के बाद उन लोगों ने बेहोशी की हालत में महिला को बाहर सड़क पर फेंक
दिया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रेप का मामला
दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
यह घटना उत्तर प्रदेश में मेरठ के बुढ़ाना गेट क्षेत्र की है।
हापुड़
के असौड़ा गांव की एक महिला सोमवार को बुढ़ाना गेट स्थित बाजार में सामान
खरीदने आई थी। आरोप है कि एक पड़ोसी युवक ने लिफ्ट देने के बहाने महिला को
कार में बैठाया। कुछ दूरी पर चलते ही कार में दो अन्य युवक बैठे।
न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में भी भारत को हराया
हैमिल्टन में दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने
डकवर्थ लुइस नियम के चलते भारत को 15 रन से हरा दिया। न्यूजीलैंड सीरीज
में 2-0 से आगे हो गया है। इस हार के साथ ही भारत ने नंबर वन की रैंकिंग
भी गंवा दी है।
जीत के लिए डकवर्थ-लुइस नियम के आधार पर भारत
को 42 ओवर में 297 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन टीम इंडिया 41.3 ओवर में
नौ विकेट पर 277 रन ही बना सकी।
पांच मैचों की सीरीज में भारत 0-2 से पीछे हो गया है। नेपियर में खेला गया पहला वनडे मैच भी भारत 24 रन से हार गया था।
बड़े भाई की साली पर थी गंदी नजर, साले ने मार डाला
एक युवक अपने बडे़ भाई की साली पर गंदी नजर रखता था। वह कई बार उसके
घर गया। जब साले को यह बात पता चली तो उसने उसे घर आने से मना कर दिया।
लेकिन वह कहां मानने वाला था।
वह युवक एक दिन लापता हो गया। एक
महीने बाद पता चला कि उसकी हत्या कर दी गई है। उसके बड़े भाई के साले ने ही
अपने दोस्तों के साथ मिलकर हथौड़े से उसका कत्ल कर दिया।
पुलिस ने
मुख्य आरोपी गुलफाम और उसके साथी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि
तीसरा आरोपी अब्दुल अभी फरार है। इस वारदात को उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद
में अंजाम दिया गया। युवक गाजियाबाद में ऑटो चलाता था।
इराक में 26 लोगों को दी फांसी
इराक़ में मौत की सज़ा दिए जाने की ख़बरें अक़्सर आती रही हैं। इराक़ में अधिकारियों का कहना है कि चरमपंथ के आरोपों में 26 लोगों को मौत की सज़ा दी गई है।
इन लोगों को मौत की सज़ा ऐसे समय दी गई है जब इस मामले में इराक़ पहले से ही अंतरराष्ट्रीय आलोचना के निशाने पर है।
इराक़
के न्याय मंत्रालय का कहना है कि रविवार को जिन 26 लोगों को मौत की सज़ा
दी गई, उनमें स्थानीय सुन्नी लड़ाकू गुट साहवा के कथित नेता आदेल अल
मसहादानी भी शामिल हैं।