रॉबिन रिहाना फेंटी या रिहाना संगीत की दुनिया में अपना परचम लहरा रही हैं।
संगीत की ही तरह फेसबुक में उनका पेज सेलिब्रिटी लिस्ट में टॉप पर है। 8
करोड़ से ज्यादा की फेसबुक लाइक पा चुकी रिहाना का जन्म बारबडोस में हुआ
है। फेसबुक में रिहाना लोगों के बीच इतनी पसंद की जाती हैं कि 11 लाख से
ज्यादा लोग तो इसके बारे में बात करते हैं।
एमिनेम का जादू सिर चढ़ कर बोलता है
एमिनेम के नाम से मशहूर अमेरिकन रैपर सिंगर का पूरा नाम मार्शल ब्रूस मैथर्स 3 है। एमिनेम दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले गायकों में से एक हैं। 2012 में केवल अमेरिका में एमिनेम के 5 करोड़ से ज्यादा की एलबम बिकी। फेसबुक पर 8 करोड़ से ज्यादा फेसबुक लाइक पाकर एमिनेम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।
शकीरा को 8 करोड़ से ज्यादा लाइक
फेसबुक में 8 करोड़ से ज्यादा लाइक पा चुकी शकीरा करोडों संगीत प्रेमियों के दिल में भी रहती हैं। 2010 फीफा वर्ल्ड कप के दौरान उनका गाया गाना वाका वाका, इट्स टाइम टू अफ्रीका यूट्यूब पर 10 सबसे ज्यादा देखे जाने वाले वीडियो में शामिल हैं। शकीरा इस सूची में तीसरे नंबर पर हैं।
फुटबॉल के बाद फेसबुक में भी हिट हैं रोनाल्डो
फुटबॉल के मैदान में तालियां बटोरने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो फेसबुक पर लाइक बटोरने में भी पीछे नहीं हैं। 7 करोड़ 28 लाख लाइक पा चुके रोनाल्डो का जन्म पुर्तगाल में हुआ है। रियल मैड्रिड टीम की ओर से खेलने वाले रोनाल्डो के बारे में 15 लाख से ज्यादा लोग बात कर रहे हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस सूची में चौथे नंबर पर हैं।
फेसबुक में भी दिख रहा है जैक्सन का जादू
अपने बेहतरीन डांस के लिए मशहूर माइकल जैक्सन इस सूची में अकेले ऐसे शख्सियत हैं जिनकी मौत हो चुकी है लेकिन फिर भी करोड़ों लोगों के दिलों में राज कर रहे हैं। 6 करोड़ 96 लाख से ज्यादा लाइक पाने वाले जैक्सन का फेसबुक अकाउंट उनकी टीम हैंडिल करती है। मरने के तीन साल बाद भी फेसबुक पर 10 लाख से ज्यादा लोग उनके बारे में बात कर रहे हैं। माइकल जैक्सन इस सूची में पांचवें नंबर पर हैं।
डीजल हैं फेसबुक के भी सरताज
अमेरिका के मशहूर एक्टर वीन डीजल का असली नाम मार्क सिन्क्लेयर है। 46 साल के डीजल स्टीवन स्पीलबर्ग की फिल्म सेविंग प्राइवेट रेयान से मशहूर हुए। फेसबुक में उनके पेज को 6 करोड 47 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। अब डीजल फिल्मों के लिखते भी हैं और उन्होंने अपनी कंपनी भी बना ली है, जो फिल्मों का निर्माण करती है। वीन डीजल इस सूची में छठे नंबर पर हैं।
केटी पेरी का फेसबुक दीवाना
महज 29 साल की केटी पेरी पश्चिमी दुनिया में संगीत का एक जाना पहचाना नाम है। केटी हडसन ने अपना पहला एलबम 2001 में महज 16 साल की उम्र में निकाला था। फेसबुक पर 6 करोड़ 34 लाख फैन वाली पेज की मालिक केटी पेरी पॉप के साथ-साथ रॉक भी गाती हैं। पेरी को लेकर फेसबुक में 6 लाख से ज्यादा लोग बात करते हैं। केटी पेरी इस सूची में सातवें नंबर पर हैं।
फेसबुक पर बीबर हैं आठवीं सबसे मशहूर शख्सियत
19 साल के जस्टिन बीबर इस लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं। मूल रूप से कनाडा के बीबर का गाया गाना बेबी यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले वीडियो की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। फोर्ब्स ने जस्टिन बीबर को 2012 का तीसरा सबसे पावरफुल शख्सियत में रखा था। जस्टिन बीबर इस सूची में आठवें नंबर पर हैं।
गागा के 6 करोड़ 27 लाख से ज्यादा लाइक
लेडी गागा अमेरिका की रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट हैं। 26 साल की गागा अपने गानों के अलावा अपने पहनावे और फैशन के लिए भी काफी प्रचलित हैं। 5 ग्रैमी अवार्ड जीत चुकी गागा के अब तक 12 करोड़ से ज्यादा गाने बिक चुके हैं। लेडी गागा को फेसबुक में 6 करोड़ 27 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इस सूची में गागा नौवें नंबर पर हैं।
10वें नंबर पर हैं रॉक बैंड लिंकिन पार्क
अमेरिका का यह रॉक बैंड, LP या लिंकिन पार्क के नाम से मशहूर है। वर्तमान में 6 मेंबर वाले इस बैंड की अगुवाई माइक सिनोडा करते हैं। वार्नर ब्रदर्स और मशीन शॉप के लेबल पर बिकने वाले इनके गाने पश्चिमी देशों में हर एक के जुबान पर होता है।
5 करोड़ 95 लाख फेसबुक पेज वाले लिंकिन पार्क के बारे में 3 लाख से ज्यादा लोग बात कर रहे हैं। लिंकिन पार्क इस सूची में 10वें नंबर पर हैं।