स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्मित शौचालय मंगलवार सुबह ढह गया। शौचालय की छत में लगी सरिया नाबालिग के पेट में जा घुसी। जिसने नाबालिग के पेट, आंत व पीठ को फाड़ डाला।
गंभीर हालत में बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों की टीम ने चार घंटे तक सर्जरी कर सरिया बाहर निकाला। बालक की हालत ठीक बतायी जा रही है।
सरी ओर स्वच्छता मिशन के तहत निर्मित शौचालय के धराशायी होने के बाद इनकी गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पीड़ित परिजनों ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।