फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल के अंदर से चंदन के पेड़ काट ले गए तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
ताजमहल की सुरक्षा में एक बार फिर से सेंध लग गई है। इस बार यह सेंधमारी ताजमहल से सटे शाहजहां पार्क में हुई है जहां से तस्करों ने चंदन के पेड़ काट कर ले गए। यह पार्क ताजमहल के सुरक्षा घेरे के यलो जोन (yellow zone) में आता है।
विज्ञापन


इस पार्क के चारों तरफ करीब 100 से ज्यादा सुरक्षा जवान तैनात रहते हैं बावजूद इसके तस्करों के मंसूबे इतने मजबूत थे कि उन्होंने इन जवानों से बचते हुए पार्क में लगे चंदन के पेड़ काट ले गए। तस्करों के बढ़ते हौसले से प्रशासनिक महकमा भी चिंतित है।
विज्ञापन

उद्यान कर्मचारियों पर शक

यह ऐसी पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी पार्क से चंदन के पेड़ काटे जाने के मामले सामने आए थे। एक साल में अब तक करीब 20 चंदन के पेड़ काटे जा चुके हैं। इस घटना के बाद जहां एक ओर ताज की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं वहीं इसमें उद्यान विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से भी इनकार नहीं किया जा रहा।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही ताजमहल के नो फ्लाइंग जोन में एक विमान घुस आया था जिसके बाद वहां तैनात जवानों ने जहाज पर अपनी बंदूकें तान दी थी। इस घटना के बाद यह जानने के लिए एक जांच दल का भी गठन किया गया था जिससे की इस बात का पता लगाया जा सके कि आखिर यह विमान ताजमहल के रेड जोन में कैसे घूस आया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें