फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो से ऑफिस गए वीरप्पा मोइली

Wed, 09 Oct 2013 11:18 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ईंधन बचाओ अभियान का हिस्सा बनते हुए बुधवार को पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली अपनी सरकारी गाड़ी की जगह सार्वजनिक वाहन के तौर पर मेट्रो से अपने ऑफिस पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने मंत्रालय के सचिव, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी समेत सरकारी तेल कंपनियों के आला अधिकारियों को भी ऐसा करने को कहा है।

मंत्रालय के ज्यादातर अधिकारियों ने मेट्रो को आरामदायक मानते हुए इससे कार्यालय जाने की योजना बनाई है। जबकि कुछ ने दफ्तर को घर से करीब बताते हुए पैदल जाने का निर्णय लिया है।

मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे समेत सभी वरिष्ठ मंत्रियों ने वीरप्पा मोइली के ईंधन बचाओ अभियान की सराहना करते हुए अपने मंत्रालयों में भी इसे लागू करने पर अपनी सहमति जताई है। जबकि कई राज्य भी पेट्रोल, डीजल बचत के इस नुस्खे को अपनाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पेट्रोल, डीजल की बचत के लिए मोइली ने प्रत्येक बुधवार को सार्वजनिक वाहन से दफ्तर जाने की घोषणा की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें