फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी आज महोबा में, करेंगे पदयात्रा

Sat, 23 Jan 2016 05:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का जिले में भ्रमण कार्यक्रम तय हो गया है। वह 23 जनवरी को सुबह 10 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पर उतरेंगे। यहां से महोबा के लिए कार से रवाना होंगे।
विज्ञापन


11.45 बजे पवा चौराहे के पास सूपा मंडी समिति पहुंचेंगे। यहां से सूपा रेलवे स्टेशन के पास से होते हुए लाड़पुर तक आठ किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे।

रास्ते में सूपा खेल मैदान में किसान पंचायत करेंगे। इसके बाद महिला दल (राजीव गांधी सेल्फ हेल्फ ग्रुप) के साथ सूपा चौराहे पर रेलवे स्टेशन के पास मीटिंग करेंगे।

इसके बाद 3.15 बजे कार के जरिये लाड़पुर से ग्राम मुढ़ारी के लिए प्रस्थान करेंगे। 3.25 बजे मुढ़ारी ग्राम पहुंचेगे। यहां इंदिरा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। 3.40 बजे ग्राम मुढ़ारी से खजुराहो के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें