लोकसभा चुनाव के बाद हाल ही के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की कदम दर कदम करारी हार के बाद आलोचकों के निशाने पर रहे पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को इस पर मंथन करने के लिए कुछ वक्त चाहते हैं, ताकि वह पार्टी में नई जान फूंक सकें और पार्टी के भविष्य की रूपरेखा भी तय करने में अहम भूमिका निभा सकें।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, माना जा रहा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) का सत्र अप्रैल की शुरुआत में ही होना है, जिसमें राहुल को पार्टी की कमान सौंपी जा सकती है।