पश्चिम बंगाल में सरकार चला रही तृणमूल कांग्रेस(TMC) के एक वरिष्ठ नेता को गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
यह मामला पश्चिम बंगाल के बालासाट जिले का है जिसमें टीएमसी नेता पर उनके कुछ साथियों के साथ मिल कर एक नवविवाहिता का सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप था।
टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, नेताजी को एक 22 वर्षीय महिला का गैंग रेप करने के आरोप में रविवार को उनको एक साथी के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, उनका एक आरोपी साथी अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है।
गिरफ्तार लोगों पर पीड़िता का आरोप है कि उसे कोई नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ बलात्कार किया गया है।
नेताजी के चंगुल में कैसे आई महिला?
रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसके पति के साथ उसका विवाद चल रहा है। इस विवाद की खबर पर आरोपियों ने महिला को मामले पर सुलह कराने का झांसा देकर एक जगह पर मिलने के लिए बुलाया।
महिला जब नेता जी से मिलने पहुंची तो उसे वहां पर कुछ नशीला पदार्थ खिला दिया गया जिससे वह अचेत हो गई। महिला के अचेत होने पर आरोपियों ने बलात्कार किया। इतना ही नहीं आरोपी बलात्कार करने के बाद महिला को एक दुकान के बाहर छोड़कर भाग गए।
इसके बाद कुछ स्थानीय लोगों ने महिला को अचेत अवस्था में पाकर पुलिस को बुलाया और फिर उसे निकट के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता की हालत ठीक होने पर पुलिस में शिकायत दी गई जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।
पति के साथ क्या था विवाद?
शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी एक नवंबर को मीजानुर रहमान के साथ दक्षिण बोइरा इलाके में हुई थी। शादी के बाद उसे पता चला कि उसका पति मानसिक था लेकिन शादी से पहले इसके बारे में उसे जानकारी नहीं दी गई थी।
पीड़िता की मां ने बताया कि इस पर उसकी बेटी ने अपने पति के साथ रहने से मना कर दिया तो उसका पति उसे आए दिन प्रताड़ित करने लगा।
पति से परेशान होकर पीड़िता अब अपने घर पर ही रहने लगी थी। इधर महिला ने अपने पति के दोस्त रजीबुल से मदद मांगी तो उसने मामले को हल कराने का आश्वासन दिया।
इसके बाद रजीबुल ने शनिवार की शाम को अपने दूसरे वाले घर में मामले की सुलह कराने के लिए बुलाया। शिकायत के अनुसार रजीबुल के यहां पहले से दो लोग मौजूद थे जो पीड़िता के पहुंचने पर उसे कुछ नशीला पदार्थ खिलाकर उसका बलात्कार किया।
मामले पर टीएमसी के जिला सचिव कमल दास ने कहा कि असलामुज पर झूठे आरोप लगाए गए हैं।