फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज बोले, याददाश्त के मामले में अनिल से बेहतर हैं टीना

Sat, 24 Aug 2013 12:59 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उद्योगपति अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी शुक्रवार को टूजी स्पेक्ट्रम मामले में बतौर गवाह कोर्ट में पेश हुईं।
विज्ञापन


अदालत में सवालों की झड़ी शुरू होने पर उन्होंने अपने पति के नक्शेकदम पर चलते हुए ‘याद नहीं’ ‘भूल गई’ जैसे रटे-रटाए जुमले में जवाब देना शुरू किया, लेकिन बाद में कई सवालों पर टीना विस्तार से बोलीं।

उन्होंने कोर्ट को बताया कि वह एक हाउस वाइफ हैं, जो अपने बच्चों का ख्याल रखती है और सोशल वर्क करती है।

टीना ने कोर्ट में यह भी कहा कि रिलायंस एडीएजी के मामलों में उनकी कोई भूमिका नहीं है। बॉलीवुड के पर्दे से उतरकर देश के नामी बिजनेस घराने की बहू बनने वाली टीना के जवाब देने के इस अंदाज पर विशेष सीबीआई जज मुस्कुरा पड़े।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, याददाश्त के मामले में टीना अंबानी अपने पति अनिल अंबानी साहब से तो बेहतर हैं। उन्होंने अदालत में पूछे गए सवालों का जवाब अपने पति से बेहतर तरीके से दिया है।

पढ़ें, अदालत में सब भूल गए अनिल अंबानी
टीना गवाह के तौर पर पटियाला हाउस स्थित विशेष सीबीआई न्यायाधीश ओपी सैनी की अदालत में पेश हुई थीं। यहां सीबीआई अधिवक्ता केके गोयल ने उन्हें उन कंपनियों के दस्तावेज दिखाए, जिनके बारे में कहा जाता है कि वे रिलायंस एडीएजी से संबंधित हैं। उन कंपनियों में जेब्रा कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड, स्वान कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड भी शामिल हैं।

इन कंपनियों के बारे में पूछे गए सवाल के बारे में टीना ने कहा कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है। इसके बाद गोयल ने उन्हें इन कंपनियों की बैठकों के दस्तावेज दिखाए, जिन पर टीना के हस्ताक्षर थे।

इस पर टीना ने कहा कि अगर हस्ताक्षर उनके हैं तो वह बैठक में जरूर शामिल हुई होंगे, लेकिन उन्हें मीटिंग के संबंध में कुछ याद नहीं।

याद नहीं और भूल गई का क्रम यहीं नहीं थमा, बल्कि टीना ने टूजी मामले में अभियुक्त बनाए गए रिलायंस के तीन अधिकारियों में हरी नायर और सुरेंद्र पिपारा के बारे में किसी तरह की जानकारी होने से भी साफ इंकार कर दिया।

इसके बाद अदालत में उनसे तीसरे अभियुक्त गौतम दोषी के बारे में पूछा गया, इस पर टीना का अंदाज बदल गया। उन्होंने अदालत को बताया कि वह दोषी को जानती हैं। वह दिवाली के दिन हुई मीटिंग में उनसे मिली थीं।

साथ ही टीना ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि रिलायंस के इन तीनों अधिकारियों की इस मामले में कोई भूमिका है। बहरहाल, गवाही के दौरान टीना के रुख से सीबीआई संतुष्ट नहीं हुई और उसने कहा कि टीना सच्चाई को सामने लाने में सहयोग नहीं कर रही हैं।

बहुत खूबसूरत गवाह हैं टीना: साल्वे
विशेष सीबीआई कोर्ट में अभियोजक टीना अंबानी से सवाल पर सवाल दागे जा रहे थे। इसी दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे ने कहा कि मैं इस बात से सहमत हूं कि टीना अंबानी बहुत ही खूबसूरत गवाह हैं और यही कारण है कि अभियोजक उनके सामने सवालों की झड़ी लगाए हुए है।

साल्वे साहब की यह टिप्पणी अभियोजक को रास नहीं आई और उसने वरिष्ठ अधिवक्ता से अनुरोध किया कि वह इस तरह के कमेंट न करें।

जज साहब, आप अस्पताल आएं
सुनवाई के दौरान टीना अंबानी ने न्यायाधीश ओपी सैनी से कहा, ‘सर आप जब भी मुंबई आएं हमारे अस्पताल जरूर आएं।’ इस पर जज साहब बोले, ‘मैं क्यों आऊं, क्या मैं बीमार हूं।’

इतना सुनते ही टीना ने कहा, ‘नो-नो मैं अस्पताल आने के लिए इसलिए कह रही हूं ताकि आपको भी पता चले कि हम किस प्रकार कम संसाधन में 70 डॉक्टरों की मदद से सेवा कर रहे हैं। इस पर जज ने कहा, ‘इस मामले की सुनवाई के बाद जरूर देखूंगा।’

बाउंसरों का घेरा और छतरियों का साया
करीब एक बजे टीना अंबानी अदालत के गेट नंबर एक पर पहुंचीं। जैसे ही वह कार से उतरीं छतरियां लिए खड़े बाउंसरों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया।
विज्ञापन


ऑटोग्राफ प्लीज
सुनवाई पूरी होते ही वकील, अदालती स्टाफ के अलावा दूसरी अदालत के स्टाफ ऑटोग्राफ के लिए टीना अंबनी से आग्रह करते नजर आए। टीना ने भी किसी को निराश नहीं किया और सभी को ऑटोग्राफ दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें