फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट पर पहले बुक कीजिए रेल टिकट, पैसे दीजिए बाद में

विज्ञापन
विज्ञापन
अब रेलगाडिय़ों के आरक्षित टिकट भी उधारी में कटाये जा सकते हैं। गुडग़ांव की एक कंपनी ने इस तरह की सेवा शुरू की है जिसमें टिकट तो पहले कटा लीजिए और पैसे का भुगतान कैश ऑन डिलीवरी (सीओडी) तरीके से कीजिए।
विज्ञापन


बुक माई ट्रेन डॉट कॉम चलाने वाली कंपनी एंडुरिल टेक्रोलोजिज प्राइवेट लिमिटेड के सह संस्थापक अनुराग बाजपेयी ने बताया कि इस सेवा का लाभ इस समय दिल्ली एनसीआर और सभी राज्यों की राजधानियां समेत देश के 168 जिलों के करीब 2700 डाकघरों के तहत आने वाले रिहायशी इलाकों में लिया जा सकता है। शीघ्र ही इसका विस्तार 200 जिलों में कर दिया जाएगा।

आईआरसीटीसी से समझौता

उन्होंने बताया कि बुक माइ ट्रेन डॉट कॉम ने सरकारी कंपनी आईआरसीटीसी से समझौता कर उसके गेटवे का उपयोग करता है। इसलिए जिनका अकाउंट आईआरसीटीसी वेबसाइट पर है, वे भी एक छोटी सी प्रक्रिया से गुजर कर बुक माई ट्रेन वेबसाइट या मोबाइल एप्प पर टिकट बुक करा सकते हैं।

इसमें टिकट वैसे ही बुक होता है जैसे आईआरसीटीसी वेबसाइट पर बुक होता है। अंतर सिर्फ इतना है कि इसमें ऑनलाइन भुगतान के साथ साथ सीओडी तरीका, मतलब घर पर टिकट डिलीवरी के बाद भुगतान का भी विकल्प है।
विज्ञापन

घर पर टिकट मंगाए

अनुराग बाजपेयी का कहना है कि भारत में ढेरों लोग ऐसे हैं जिनके पास स्मार्ट फोन या इंटरनेट एक्सेस तो है लेकिन क्रेडिट/डेबिट कार्ड नहीं है। जिनके पास कार्ड है, वे नेट पर होने वाले फ्रॉड के डर से इसका उपयोग नहीं करना चाहते हैं।

ऐसे लोगों के लिए यह सेवा उपयुक्त है। वे अपने घर पर टिकट मंगाए और कंपनी के प्रतिनिधि को पैसे का भुगतान कर दें। इसके एप्प विंडो, एंडरायड, आई फोन और ब्लैकबेरी प्लेटफार्म पर उपलब्ध हैं।

साथ ही इस साइट से इंटरनेट पर भी टिकट कटाये जा सकते हैं और उस पर भुगतान ऑनलाइन या सीओडी से किया जा सकता है। इस सुविधा के लिए कंपनी प्रति टिकट गैर-वातानुकूलित श्रेणी में 40 रुपये जबकि वातानुकूलित श्रेणी में 60 रुपये का शुल्क लेती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें