फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IM के तीन आंतकी गिरफ्तार, विस्फोटक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दिनों आतंकियों के निशाने रही राजधानी बंगलूरू की पुलिस ने एक संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन के तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार करने के साथ भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए हैं।
विज्ञापन


करीब 10 दिन पहले शहर के एक रेस्टोरेंट के बाहर हुए एक विस्फोट में एक महिला की मौत हो गई थी। पुलिस इस मामले में इन आतंकियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

बंगलूरू के पुलिस आयुक्त एमएन रेड्डी ने कहा कि शहर और उत्तर कन्नड़ जिले के भटकल इलाके में विभिन्न जगहों पर एक साथ की गई छापेमारी के दौरान इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक और उपकरण भारी मात्रा में बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

आतंकियों से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

उन्होंने कहा कि अमोनियम नाइट्रेट, डेटोनेटर्स, इलेक्ट्रॉनिक टाइमर डिवाइस, डिजिटल सर्किट, सर्किट बनाने की चीजें, पीवीसी पाइप, विस्फोटक सामग्रियों का जेल और ज्वलनशील तेल बरामद किए गए।

रेड्डी ने कहा कि 34 वर्षीय सैयद इस्माइल अशफाक, 35 वर्षीय सद्दाम हुसैन और 24 वर्षीय एमबीए के छात्र अब्दुस साबुर को गिरफ्तार किया गया है। ये लोग नियमित रूप से आईएम के अन्य सदस्यों से संपर्क में थे।

शुरुआती सूचना से पता चला है कि वे विदेश में मौजूद एक सरगना के निर्देश पर काम कर रहे थे। पुलिस आयुक्त ने कहा कि 28 दिसंबर को शहर में हुए विस्फोट से इन संदिग्ध आईएम आतंकियों के सीधा संबंध होने की बात अभी तक सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

आतंकियों से मोबाइल फोन, लैपटॉप आदि बरामद

उन्होंने बताया कि अधिकतर विस्फोटक सामग्री भटकल में बरामद की गई, जबकि इलेक्ट्रॉनिक चीजें बंगलूरू के पुलिकेशनगर से बरामद हुई। पुलिकेशनगर से दो जबकि एक युवक को भटकल से गिरफ्तार किया गया।

पुलिकेशनगर के एक घर में छापेमारी के दौरान पुलिस ने संचार उपकरणों के अलावा कई मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य उपकरण बरामद किए। उन्होंने कहा कि बंगलूरू और कर्नाटक पुलिस के आंतरिक सुरक्षा दस्ते की संयुक्त टीम आगे की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें