बिल्ली-मारकुंडी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बिजली चमकने से एक खदान में विस्फोटक भरे सुराखों में धमाका हो गया। इसमें तीन मजदूरों की मौत हो गई और 11 घायल हो गए।
सूचना पर प्रशासन और पुलिस पहुंच गई। डीएम ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिवार को पांच-पांच लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की।
घटना की मजिस्ट्रियल जांच के लिए एसडीएम सदर को नामित कर 15 दिनों में रिपोर्ट मांगी गई है। खान निदेशक लखनऊ संतोष राय ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम सोनभद्र रवाना कर दी।