फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून एक्सप्रेस में आग, नौ लोगों की मौत

Wed, 08 Jan 2014 07:12 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब 10 दिन पहले बंगलूरू-नांदेड़ एक्सप्रेस में लगी भीषण आग के बाद अब बांद्रा से देहरादून जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में बुधवार तड़के आग लग गई।
विज्ञापन


इस घटना में गहरी नींद में सो रहे नौ लोगों की झुलसने से मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। याद रहे कि 28 दिसंबर को बंगलूरू-नांदेड़ एक्सप्रेस में लगी आग में 26 लोगों की मौत हुई थी।

रात करीब 2.50 बजे ट्रेन के एक स्लीपर कोच में आग लगी और कुछ ही समय में इसने तीन डिब्बों को अपनी चपेट में ले लिया। उस वक्त यात्री गहरी नींद में सो रहे थे।
विज्ञापन


पश्चिम रेलवे के पीआरओ शरत चंद्रा ने कहा कि मारे गए नौ लोगों में एक महिला और चार पुरुष हैं। बाकी की अभी पहचान नहीं हुई है।

उन्होंने बताया कि आग की चपेट में एस-2, एस-3 और एस-4 कोच आए। एस-4 में सबसे अधिक 64, जबकि एस-2 में 54 और एस-3 में तीन यात्री सवार थे।

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अरुनेंद्र कुमार ने कहा कि रेल मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने यात्रियों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए मारे गए लोगों के परिजनों को पांच- पांच लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है।

मामूली रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि रेलवे सुरक्षा आयुक्त आग लगने की घटना की जांच करेंगे।

उन्होंने आग लगने के कारणों के बारे में पुख्ता तौर पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है।

रेलवे सूत्रों का कहना है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका को खारिज नहीं किया जा सकता, क्योंकि एस-3 कोच के इलेक्ट्रिक बोर्ड के अंदर जले हुए तार बरामद हुए हैं।

चंद्रा ने कहा कि एक क्रासिंग पर मौजूद गेटमैन ने आग लगने की जानकारी ट्रेन के गार्ड को दी। इसके बाद ट्रेन को दहानू रोड़ के करीब घोलवाड रेलवे स्टेशन पर रोका गया, जहां आग बुझाई गई।
विज्ञापन


हादसे में कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज चल रहा है। रेलवे के ने सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं- 022-23011853 और 022-23007388।

रेल मंत्री ने मुआवजे का ऐलान कर दिया है। मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये दिए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें