फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 दिसंबर को 3 बड़ी भर्ती परीक्षाएं, परीक्षार्थी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
भर्ती संस्थाओं में तालमेल नहीं होने का खामियाजा एक बार फिर प्रतियोगियों को भुगतना पड़ेगा। 27 दिसंबर को तीन भर्ती परीक्षाएं पड़ जाने से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को एक या दो अवसर से वंचित होना पड़ेगा।
विज्ञापन


खास यह कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षाओं की तिथि में संशोधन किया गया। इसके बावजूद परीक्षाएं टकरा रही हैं। इससे अभ्यर्थियों में काफी नाराजगी है।

परीक्षा तिथि में बदलाव के लिए प्रतियोगियों ने शुक्रवार को आयोग में ज्ञापन सौंपा। 27 दिसंबर को यूजीसी नेट के अलावा अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती परीक्षा भी है।
विज्ञापन


इसके मद्देनजर अभ्यर्थियों की मांग के बाद लोक सेवा आयोग ने लोअर सबऑर्डिनेट-2015 प्रारंभिक परीक्षा की तिथि 27 दिसंबर से आगे बढ़ाकर 17 जनवरी कर दी है, लेकिन संशोधित कार्यक्रम के अनुसार एपीओ-2015 मुख्य परीक्षा 27 और 28 दिसंबर को है।
विज्ञापन

प्रतियोगियों ने एक दिसंबर को फिर से प्रदर्शन की चेतावनी दी

पहले एपीओ मुख्य परीक्षा 13 और 14 दिसंबर को होनी थी। इसके विपरीत एपीओ मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले कई अभ्यर्थियों ने यूजीसी नेट के अलावा अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती परीक्षा के लिए भी आवेदन किया है।

ऐसे अभ्यर्थियों को एक या दो अवसर से वंचित होना पड़ेगा। एपीओ मुख्य परीक्षा की तिथि में बदलाव के लिए अभ्यर्थियों ने ज्ञापन सौंपा।

अभ्यर्थियों का कहना था कि आयोग ने लोअर सबऑर्डिनेट प्रारंभिक परीक्षा तो टाल दी, लेकिन उसी दिन एपीओ मेंस की तिथि घोषित कर दी। इससे उन्हें अवसरों से वंचित होना पड़ेगा।

भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा के बैनर तले प्रतियोगियों ने एक दिसंबर को फिर से प्रदर्शन की चेतावनी दी। ज्ञापन सौंपने वालों में आशीष पाठक, प्रवीण सिंह, चंचल सिंह, विजेंद्र सिंह, सीमित रस्तोगी, मंगल प्रसाद यादव, धीरज, अखिलेश यादव आदि शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें